फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sampada-1 portal will be closed in the state from April 1, registry will be done on Sampada-2 only

MP: प्रदेश में संपदा-1.0 पोर्टल 1 अप्रैल से पूरी तरह होगा बंद, संपदा-2.0 पर ही होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

Mon, 31 Mar 2025 06:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री और स्टांपिंग की प्रक्रिया संपदा-2.0 पोर्टल पर ही होगी। संपदा-1.0 पोर्टल 1 अप्रैल से बंद हो जाएगा। अभी संपदा-2.0 के साथ संपदा-1.0 भी समानांतर संचालित था। प्रदेश में सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट वाले चार जिले गुना, रतलाम, हरदा और डिंडोरी में ही पूरी तरह से संपदा-2.0 पर काम हो रहा था।

विज्ञापन
MP News: Sampada-1 portal will be closed in the state from April 1, registry will be done on Sampada-2 only
संपदा 2.0 - फोटो : अमर उजाला, भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश में ई-पंजीयन प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक अप्रैल 2025 से संपदा-1 पोर्टल पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और केवल संपदा-2 के माध्यम से ही रजिस्ट्री एवं स्टॉम्पिंग की प्रक्रिया होगी। महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय की तरफ से कहा गया कि संपदा-2.0 अधिक सुरक्षित और आधुनिक प्रणाली है। अब तक पायलट प्रोजेक्ट वाले चार जिलों गुना, रतलाम, हरदा और डिंडोरी में ही पूरी तरह से संपदा-2.0 पर काम हो रहा था, बाकी जिलों में संपदा-2.0 के साथ संपदा-1.0 में भी समानांतर रूप से पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal News: म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन बंद कराने में रिटायर्ड अधिकारी से ठगी, खाते से निकले 1.65 लाख रुपये
विज्ञापन


1 अप्रैल से कोई भी रजिस्ट्री संपदा-1.0 के माध्यम से नहीं हो सकेगी। प्रदेश में रजिस्ट्री और स्टॉम्पिंग की प्रक्रिया 1 अप्रैल से पूरी तरह डिजिटल और नई प्रणाली संपदा-2 पर आधारित होगी। स्टाम्प वेंडरों के लिए यह बदलाव शुरुआत में चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने इसे लागू करने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP: 19 धार्मिक क्षेत्रों की 47 शराब दुकाने और बार बंद होंगे, उज्जैन काल भैरव मंदिर की दुकान पर भी लगेगा ताला

बता दें, "संपदा-2.0" यह उन्नत तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर है। इसमें राजस्व वित्त विभाग और नगरीय प्रशासन के साथ जीएसटी और यूनिक आईडी आधार से भी जोड़ा गया है। जमीन की रजिस्ट्री के लिए कलेक्टर की गाइडलाइन दर एप में लोकेशन के माध्यम से मालूम करने की सुविधा है। सॉफ्टवेयर से संपत्ति की जीआईसी मैपिंग, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों की फॉर्मेटिंग की भी सुविधा है। दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत मौजूदगी की जरूरत नहीं होने की भी सुविधा है।

यह भी पढ़े MP News: मंत्री विश्वास सारंग बोले- "वक्फ बोर्ड बिल का विरोध करना गलत, ऐसी फिरकापरस्ती की मानसिकता नहीं चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed