फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Liquor ban in 19 religious places in Madhya Pradesh from midnight today, shops will not be shifted to

MP: 19 धार्मिक क्षेत्रों की 47 शराब दुकानें और बार बंद होंगे, उज्जैन काल भैरव मंदिर की दुकान पर भी लगेगा ताला

Mon, 31 Mar 2025 05:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया था, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। यानी 31 मार्च की आधी रात से संबंधित धार्मिक स्थलों में शराब दुकाने बंद हो जाएगी। यह दुकाने दूसरी जगह शिफ्ट भी नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
MP News: Liquor ban in 19 religious places in Madhya Pradesh from midnight today, shops will not be shifted to
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, भोपाल

विस्तार

मध्य प्रदेश में 1अप्रैल से नई आबकारी नीति-2025 लागू हो जाएगी। इस नीति के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब दुकाने बंद करने का निर्णय लिया है, जिसके अनुसार 31 मार्च की आधी रात से इन क्षेत्रों की 47 दुकाने बंद कर दी जाएंगी। यहां पर बार और शराब बैठा कर पीलाने की व्यवस्था भी बंद होगी। इन इलाकों में शराब और वाइन आउटलेट्स के लिए नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे और न ही इनका संचालन की अनुमति होगी। प्रदेश के 19 पवित्र क्षेत्रों में पूरी तरह से शराब की ब्रिकी नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें राज्य के एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें उज्जैन नगर निगम भी शामिल है, जहां काल भैरव मंदिर में प्राचीन समय से बाबा के दर्शन में मदिरा का भोग लगाने की परंपरा है। मंदिर परिसर की दुकान भी बंद होगी। अब भक्तों को बाहर से शराब लोकर भोग लगाना होगा। 

विज्ञापन

 
यह भी पढ़े MP News: वीडी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है
विज्ञापन


यहां बंद होगी शराब दुकानें
उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मंडलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका, पन्ना नगर पालिका, मंडला नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पंचायत, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमान कला ग्राम पंचायत, लिंगा ग्राम पंचायत, बरमान खुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत और बांदकपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal:  कल से भोपाल के सरकारी अस्पतालों में सार्थक एप पर अटेंडेंस लगाना अनिवार्य, कर्मचारी कर रहे विरोध

उज्जैन भैरव मंदिर स्थित दुकान भी बंद होगी 
मध्य प्रदेश आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की 19 धार्मिक क्षेत्रों की 47दुकानें 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में संचालित बार भी बंद होंगे। उज्जैन के भैरव मंदिर परिसर में भी शराब की दुकान है, वह भी बंद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed