फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rustomjee Award will be given to 55 police officers and jawans, the award for the year 2021 has been

MP News: 55 पुलिस अफसरों और जवानों को मिलेगा रुस्तमजी पुरस्कार, वर्ष 2021 के पुरस्कार का हुआ एलान

Mon, 14 Aug 2023 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 09:43 PM IST
सार

55 पुलिस अफसरों और जवानों को यह पुरुस्कार दिया जाएगा। इसमें परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर को दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Rustomjee Award will be given to 55 police officers and jawans, the award for the year 2021 has been
पुलिस मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2021 के लिए रुस्तमजी पुरुस्कार का सोमवार की शाम को ऐलान कर दिया है। इसमें 55 पुलिस अफसरों और जवानों को यह पुरुस्कार दिया जाएगा। इसमें परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार इंदौर क्राइम ब्रांच के तत्कालीन एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर को दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं अति विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार एआईजी विशेष शाखा सुदीप गोयनका, निरीक्षक मनीष साहू, रवि बैरागी और उपनिरीक्षक बृजमोहन रावत को दिया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार 50 अफसरों और जवानों को दिया जाएगा। जिसमें सेवानिवृत्त एएसपी बैहर श्याम कुमार मरावी, शशिकांत कनकने, महावीर मुजाल्दे, हेमंत चौहान, आरडी भारद्वाज, नीतू ठाकुर, निहित उपाध्याय सहित अन्य को दिया जाएगा। चंद्रकांत पटेल तत्कालीन थाना प्रभारी शाहपुरा भोपाल, मनीष सिंह भदौरिया तत्कालीन थाना प्रभारी छिंदवाड़ा, हाल थाना हबीबगंज भोपाल, उमाशंकर शिवहरे 23वीं बटालियन भोपाल, मानस द्विवेदी तत्कालीन उप निरीक्षक रहली सागर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


परम विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार पाने वाले अधिकारी को एक रिवाल्वर व प्रमाण-पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी के पुलिस अधिकारियों को एक 12 बोर गन तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त करने वाले हर पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपए और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed