फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rs 431 crore approved from special fund for development of cities and installation of statues of mart

MP News: नगरों के विकास और शहीद-महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने विशेष निधि से 431 करोड़ रुपये स्वीकृत

Fri, 16 Jun 2023 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Jun 2023 08:40 PM IST
सार

भोपाल में टंट्या मामा, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, अमर बलिदानी हेमू कालाणी, स्व. कैलाश सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा स्थापित होंगी।

विज्ञापन
MP News: Rs 431 crore approved from special fund for development of cities and installation of statues of mart
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 356 नगरीय निकायों में अधोसंरचना से जुड़े अलग-अलग विकास कार्यों के लिए विशेष निधि मद से 431 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से निकायों की मूलभूत सुविधाओं जिनमें सीमेंट कांक्रीट सड़क, डामरीकृत सड़क, डिवाइडर निर्माण, पार्कों का निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट निर्माण जैसे विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहीदों व कैलाश जोशी का स्मारक बनेगा
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि इसमें खास बात यह है कि इस राशि से स्मारकों के निर्माण के साथ शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इससे भोपाल में टंट्या मामा, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, अमर बलिदानी हेमू कालाणी, स्व. कैलाश सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा स्थापित होंगी। साथ ही भारत माता मंदिर स्मारक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सौंसर में अटलजी की, माखन नगर में द्द्दा की मूर्ति लगेगी
सागर में अमर बलिदानी महाराणा प्रताप और नगर पालिका सौंसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। नगर परिषद माखन नगर में राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी द्द्दा की मूर्ति स्थापित होगी। समस्त निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर सक्षम तकनीकी स्वीकृति के पश्चात निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed