फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Releasing a video, Sarik Machli called the bulldozer action a conspiracy

MP News: सारिक ने कहा- वर्चस्व की लड़ाई में मोहरा बनाया गया, मंत्री बोले- अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Wed, 30 Jul 2025 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 30 Jul 2025 10:13 PM IST
सार

भोपाल में लव जिहाद और ड्रग्स मामलों में चर्चा में आए मछली कारोबारी सारिक अहमद उर्फ सारिक मछली के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। हथाईखेड़ा डैम क्षेत्र में फार्म हाउस, वेयरहाउस और मैरिज गार्डन को गिराया गया। वहीं सारिक ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया और साजिश का शिकार होने की बात कही। सरकार ने स्पष्ट किया कि माफिया कोई भी हो, कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
MP News: Releasing a video, Sarik Machli called the bulldozer action a conspiracy
मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री विश्वास सारंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में लव जिहाद और ड्रग्स मामलों में चर्चा में आए सारिक मछली के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सरकारी जमीन पर बने फार्म हाउस, वेयर हाउस और मैरिज गार्डन को तोड़ा गया है। इस बीच सारिक अहमद उर्फ सारिक मछली ने छह घंटे में दो वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया और सभी आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। माफिया कोई भी और कितना बड़ा हो उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


लव जिहाद और ड्रग्स जिहाद के मामलों में चर्चा में आए भोपाल के बड़े मछली कारोबारी सारिक मछली और उनके परिजनों  द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार से शुरू हो चुकी है। बुधवार को 15 से अधिक बुलडोजर और जेसीबी के साथ 200 पुलिसकर्मियों को लेकर एसडीएम विनोद सोनकिया और नगर निगम और पुलिस के अधिकारी हथाईखेड़ा डैम पहुंचे थे। जहां सारिक मछली के निवास का मकान छोड़कर फार्म हाउस, गोदाम, वेयर हाउस, मैरिज गार्डन सहित अन्य निर्माण कार्यों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घंटे में दो वीडियो जारी कर दी सफाई 
इस बीच सारिक अहमद उर्फ सारिक मछली ने बुधवार को छह घंटे के अंदर दो वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। सारिक ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं और मेरा परिवार करीब 40-50 साल से संघ और भाजपा के साथ हैं। लव जिहाद का मामला आया, उस मामले की जांच में मैं निर्दोष पाया गया। एक युवती ने दिव्यांशु अहिरवार नाम के युवक पर प्रकरण दर्ज कराया है, उस मामले में मेरा नाम घसीटा जा रहा है, लेकिन मेरा उस मामले में भी कोई लेना देना नहीं है। न तो मैं उक्त युवती को जानता और न ही दिव्यांशु अहिरवार को जानता। सारिक मछली ने कहा कि मैं और मेरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है, लेकिन भाजपा के एक नेता और एक गुट ने राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के लिए मुझे मोहरा बना रहा है। उसी के कहने पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2012 में प्रकाश चौकसे नाम के व्यक्ति से मेरा विवाद हुआ था। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उसके साथ हामिद मिया, अनीस मौलाना और मुनव्वर अंसारी ने मिलकर मेरे खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इन लोगों को भाजपा के एक नेता का पूरा संरक्षण प्राप्त हो गया है। सारिक मछली ने कहा कि न तो वह और उसका परिवार लव जिहाद मामले में शामिल रहा और न ही ड्रग्स के मामले से उसका कोई लेनादेना है। जिस शाहवर को मेरा भाई कहकर मुझे ड्रग्स मामले से जोड़ा जा रहा है, मैं उससे करीब 20 किलोमीटर दूर रहता हूं। मैं मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की पुलिस ने अपील करता हूं कि इस मामले की भी निष्पक्ष जांच की जाए। निष्पक्ष जांच में मैं पूरी तरह से निर्दोष निकलूंगा, मुझे पूरा भरोसा है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में मछली परिवार पर बुलडोजर एक्शन, तोड़ा जा रहा करोड़ों का अवैध निर्माण, सरकारी जमीन पर किया था कब्जा


विश्वास सारंग बोले- माफिया कोई भी हो, सबके खिलाफ कार्रवाई होगी
प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सारिक मछली और उसके परिवार के अवैध निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई पर कहा कि अपराधी कोई भी हो, माफिया कोई भी, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मोहन यादव सरकार में किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ भी गलत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। हथाईखेड़ा और कोकता क्षेत्र में छह ठिकानों पर प्रशासन की कार्रवाई हुई है। आगे भी जहां इस तरह की गतिविधियां या अवैध कब्जा पाया जाएगा, सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।



मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, अभी यह शुरुआत, आगे और बड़ी कार्रवाई होगी
वहीं, इस मामले में प्रदेश सरकार की मंत्री और गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि यह शुरुआत है। आभी आगे आगे देखिए और भी बड़ी कार्रवाई होगी। इस प्रकार का अपराध करने वाले लोग मानव समाज के बहुत बड़े दुश्मन हैं। अपराधी कोई भी उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी दल का हो। 

ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। इसमें बड़ी मात्रा में एमडी पकड़ा गया। ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके सरगना यासिन और शावर थे। इनके मोबाइल में कई वीडियो मिले जो महिलाओं की मर्जी के बिना बनाए गए थे। इसके अलावा वसूली और धमकियों के भी वीडियो मिले। अवैध हथियारों और मारपीट के वीडियो भी थे। इसकी तह में जाकर कई जगह सर्चिंग की गई। जांच में अवैध संपतियों का पता लगा। जिसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। अब आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed