फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Record made regarding BJP membership campaign in MP, figure crosses 80 lakh, second in the country af

MP News: एमपी में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बना रिकॉर्ड, आंकड़ा 80 लाख पार, यूपी के बाद देश में दूसरे नंबर

Tue, 24 Sep 2024 07:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Sep 2024 07:51 AM IST
सार

भाजपा ने बुधवार को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को उम्मीद है कि पार्टी का एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पहले चरण में ही पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Record made regarding BJP membership campaign in MP, figure crosses 80 lakh, second in the country af
bjp flag

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने रविवार को एक दिन में 10 लाख सदस्य बना कर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने 24 घंटे में 10 लाख सदस्य बनाए हैं। इसके साथ ही सोमवार तक भाजपा ने 80 लाख सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बना लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सदस्यता अभियान में यूपी के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है और गुजरात को उसने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है। अब भाजपा ने बुधवार को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को उम्मीद है कि पार्टी का एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पहले चरण में ही पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन पर्व के तहत अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। अधिकतम सदस्यता दिवस के संबंध में सोमवार को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों की विस्तारित बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं सोमवार को दोपहर तक मध्य प्रदेश में संगठन पर्व के तहत सदस्यता का आंकड़ा 80 लाख को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और पार्टी संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

संगठन पर्व में 80 लाख का आंकड़ा मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा पार करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भाजपा परिवार में स्वागत किया है और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि भाजपा मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम से जल्द ही सदस्यता के एक करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड सदस्यता दिलाने का लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की विस्तारित बैठक में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 25 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएंगे। इसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हर बूथ पर 25 सितंबर को कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथों की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देने के साथ दूरस्थ अंचल वाले बूथों पर 24 की शाम को ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचना तय किया गया, ताकि 25 सितंबर को सुबह से लोगों को सदस्य बनाया जाना सुनिश्चित हो सके।


केंद्रीय नेतृत्व ने भी दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार और रविवार को युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। एक दिन में मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने विधिवत सदस्यता फार्म भी भर दिया है। इस उपलब्धि के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी है। मंडल बैठक में मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सदस्यता सहयोगी के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत-जनपद पंचायत के सदस्य, महापौर, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगणों के साथ मंडल में निवासरत सभी श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed