{"_id":"65fc4cad11f56d0f0302da4f","slug":"mp-news-rebel-mp-ajay-pratap-singh-filed-nomination-papers-from-gongpa-six-candidates-filed-nine-nomination-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बागी सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंगपा से भरा नामांकन, अब तक छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नौ पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बागी सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंगपा से भरा नामांकन, अब तक छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नौ पर्चे
Thu, 21 Mar 2024 08:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:35 PM IST
सार
गुरुवार 21 मार्च को तीन लोकसभा क्षेत्रों में तीन अभ्यर्थियों ने तीन नाम नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल छह अभ्यर्थियों द्वारा नौ पर्चे भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
अजय प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा निर्वाचन-2024 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार 21 मार्च को तीन लोकसभा क्षेत्रों में तीन अभ्यर्थियों ने तीन नाम नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक कुल छह अभ्यर्थियों द्वारा नौ पर्चे भरे जा चुके हैं।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी से भाजपा के बागी सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से नामांकन दाखिल किया है। हाल ही में अजय प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उनके सीधी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके अलावा लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण के लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिंदवाड़ा में अब तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
बता दें, सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल और शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पहले चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने