फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rawat filed nomination in Vijaypur, CM said - will also fulfill the promise of giving three thousand

MP News: विजयपुर में रावत ने भरा नामांकन, सीएम बोले- लाडली बहनों को तीन-तीन हजार देने का वादा भी पूरा करेंगे

Thu, 24 Oct 2024 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के बादजनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना में छूटी बहनों के नाम भी उपचुनाव के बाद जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Rawat filed nomination in Vijaypur, CM said - will also fulfill the promise of giving three thousand
विजयपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रत्याशी रामनिवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पहले विजयपुर में एक भव्य रोड शो निकाला गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। रोड शो विजयपुर सामुदायिक अस्पताल से सुनवई तिराहे तक निकाला गया, जिसके बाद गणेश महाविद्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन हुआ। दो किलोमीटर लंबे रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभा में सीएम ने एलान किया कि भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार लाडली बहनों को तीन-तीन हजार रुपये देने का वादा भी पूरा करेंगे। कांग्रेस की तरह हम झूठ नहीं बोलते, जो कहते हैं वो ठोक के करते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा वोट बैंक की तरह उपयोग किया। 13 नवंबर को भाजपा को वोट देकर आप सभी कांग्रेस से हिसाब चुकता करें। आप सभी भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयी बनाएं, मेरी सरकार इस क्षेत्र के सभी वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाएगी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लाडली बहनों के लिए किए गए वादों को जल्द पूरा करेगी। एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में प्रति माह 1250 रुपये राज्य सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं। अभी तो एक साल भी इस सरकार को नहीं हुआ है। लाडली बहनों को लेकर हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे। जिन बहनों के नाम लाडली बहना में छूट गए हैं, उपचुनाव बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान करते हुए विकास के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को विजयपुर की जनता कांग्रेस से हिसाब चुकता करेगी। मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया कि भाजपा की जीत के बाद सभी वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस से भाजपा में मेरी घर वापसी- रामनिवास रावत 
भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने कहा कि मैं छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़ा रहा हूं। किसी कारणवश मैं कांग्रेस में चला गया था, लेकिन अब मेरी घर वापसी हुई है। मैं बिना किसी शर्त या समझौते के वापस आया हूं। मैंने कभी मंत्री पद की कोई मांग नहीं की। मेरा एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है। अगर मुझसे कहा जाए कि चुनाव न लड़ो और घर बैठ जाओ, तब भी विजयपुर का विकास लगातार होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बूथ पर भाजपा की जीत तय- शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार विजयपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। हर बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है, और हमारे प्रत्याशी रामनिवास रावत 50 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे।"

भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्य- तोमर 
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विजयपुर क्षेत्र के हर गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे भाजपा सरकार के हैं। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दे। तोमर ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य बताया। 

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जनसभा के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व मंडी अध्यक्ष श्याम सिंह जाट और उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल कर स्वागत किया।


रावत का मल्होत्रा से है मुकाबला
बता दें, विजयपुर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है। रावत प्रदेश सरकार में वनमंत्री हैं। मल्होत्रा आदिवासी वर्ग से आते हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए 44 हजार मत प्राप्त किए थे। वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस उप चुनाव में इंदौर और खजुराहो लोकसभा जैसी चूक ना हो इसके लिए कांग्रेस ने पहले ही डमी प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा का नामांकन भर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed