फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ramniwas Rawat first said about resigning from Congress - Took membership of BJP in front of 25 thous

MP News: रामनिवास रावत का जीतू और उमंग पर तंज, बोले-बचपने पर हंसी आती है, कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया

Fri, 10 May 2024 07:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 May 2024 07:01 PM IST
सार

रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टॉली के संयोजक और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने आकर पार्टी की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन
MP News: Ramniwas Rawat first said about resigning from Congress - Took membership of BJP in front of 25 thous
विधायक रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले छह बार के विधायक रामनिवास रावत फिर चर्चा में आ गए हैं। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत को लेकर पिछले दो दिनों से तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कोई कह रहा था कि अभी उन्होंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है तो कोई कह रहा था कि वे कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। इसको लेकर रामनिवास रावत ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 25 हजार लोगों के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कर्जा चुनाने भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि उनके बचपने पर हंसी आती है, उन्होंने पार्टी का सत्यानाश कर दिया। बता दें, रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टॉली के संयोजक और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने आकर पार्टी की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन


सवाल: आपके भाजपा की सदस्यता नहीं लेने की चर्चा चल रही है? 
रावत-
मैंने 25 हजार लोगों की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। मैंने कार्यक्रम आयोजित किया और फिर सबके सामने भाजपा की सदस्यता ली। 

सवाल: फिर यह मुद्दा क्यों उठ रहा है? 
रावत-
इस तरह की बातें कांग्रेस के लोग ही कर सकते है। जब मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा तो सभी को पता चल जाएगा? 

सवाल: दलबदल कानून के तहत तो आपको इस्तीफा देना होगा? 
रावत-
दलबदल कानून के तहत इस्तीफा देना होगा, यह सही है। मैंने मना भी नहीं किया। 

सवाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप लगा रहे हैं कि आप अपना कर्जा चुकाने के लिए भाजपा में शामिल हुए? 
रावत-
उनके इसी बचपने पर हंसी है। उनको चिंतन करना चाहिए। कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया है। वह मेरा घर चलाते हैं।

सवाल: फिर आप क्यों भाजपा में गए?
रावत-
भाजपा के कार्यकर्ताओं को काम के अनुसार सम्मान मिलता है। जो कहते हैं वो करते हैं। कांग्रेस की सोच ही अलग है। पार्टी के नेता कुछ कह रहे हैं और उसका पार्टी में ही पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed