फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ramkrishna Kusmaria becomes Madhya Pradesh Backward Classes Welfare Commission Chairman, order issued

MP News: रामकृष्ण कुसमरिया बने मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष, आदेश जारी

Thu, 24 Jul 2025 08:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Jul 2025 08:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
MP News: Ramkrishna Kusmaria becomes Madhya Pradesh Backward Classes Welfare Commission Chairman, order issued
रामकृष्ण कुसमरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन सरकार ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति के बाद की गई है। कुसमरिया को आयोग के शेष कार्यकाल तक पद पर बने रहने के आदेश दिए गए हैं। यह नियुक्ति राज्य शासन के दिनांक 02.09.2021 को गठित आयोग की अधिसूचना के तहत की गई है। इस आशय का आदेश बुधवार को पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MPPSC में 13% पदों को अनहोल्ड करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा- "हमने कब रोका?"
विज्ञापन


बता दें मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इसमें MPPSC के चयनित अभ्यर्थियों की ओर से अदालत में यह मांग रखी गई कि राज्य सरकार द्वारा 13% पदों को होल्ड पर रखा गया है, जबकि कानून के तहत ओबीसी को पूरा 27% आरक्षण मिलना चाहिए। ओबीसी महासभा और चयनित अभ्यर्थियों की तरफ से अदालत में अर्जी दाखिल कर 13% पदों को तुरंत अनहोल्ड करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा 22 सितंबर 2022 को जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, वह कानून के विरुद्ध था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल किया कि ऐसा आदेश आखिर क्यों जारी किया गया।  इस मामले में अगले सुनवाई दो सप्ताह बाद रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा जन विश्वास बिल 2.0, 13 विभागों की 45 धाराएं होंगी संशोधित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed