{"_id":"68fcd846e4d7e3696a0f7432","slug":"mp-news-rameshwar-hits-back-at-digvijay-s-allegations-says-the-public-will-not-be-misled-by-baseless-claims-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्गी के आरोपों पर रामेश्वर का पलटवार, बोले-तथ्यहीन बातों से जनता गुमराह होने वाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्गी के आरोपों पर रामेश्वर का पलटवार, बोले-तथ्यहीन बातों से जनता गुमराह होने वाली नहीं
Sat, 25 Oct 2025 07:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:31 PM IST
सार
भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भ्रामक व तथ्यहीन बातों से मध्य प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता मध्यप्रदेश में अप्रासंगिक हो गए हैं। दिग्विजय सिंह जैसे नेता खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने भ्रामक व तथ्यहीन आरोप लगाकर मध्यप्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के बहकावे में आकर गुमराह होने वाली नहीं है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर है। छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सिरप का मामला हो या भोपाल तथा प्रदेश के अन्य जिलों में कार्बाइड गन का मामला, जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने वाली डॉ. मोहन यादव सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। भाजपा सरकार दोषियों पर ऐसी कार्रवाई कर रही है कि वह अन्य मामलों में भी नजीर बन जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP News: जहरीली दवा से 26 बच्चों की मौत पर दिग्विजय सिंह का हमला, कहा- यह हत्या से कम नहीं, CBI जांच की मांग
किसानों पर गोली चलाने वाले संवेदनशीलता की बात कर रहे
शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वही नेता है, जिनके मुख्यमंत्रित्व काल में मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से स्वास्थ्य विभाग की नींव हिल गई दी थी। बैतूल जिले के मुलताई में अपनी जायज मांगों को लेकर एकत्रित किसानों पर गोलियां चलवाने वाले दिग्विजय सिंह आज संवेदनशीलता की बात कर रहे हैं। नैतिकता को ताक पर रखकर परिवारवाद और पट्ठावाद की राजनीति को देश और मध्यप्रदेश में फैलाने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को नैतिकता और संवेदनशीलता जैसे शब्द बोलना शोभा नहीं देते। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई
जनता ने जिन्हें नकारा, वह राजनीतिक स्वांग कर रहे
शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिग्विजय सिंह को “मिस्टर बंटाधार” नाम दिया है, वह अब जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की संवेदनशील भाजपा सरकार को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। छिंदवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेकर कोल्ड्रिफ के वितरण पर रोक लगाई। कोल्ड्रिफ लिखने वाले डॉक्टर और दवा निर्माता कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। दोषी अधिकारियों को निलंबित कर जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ितों के इलाज का खर्च भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार उठा रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, सीएम बोले-योजनाओं से किसानों का बड़ा संबल मिल रहा
वहीं, कार्बाइड मामले में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चों का हाल जाना और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्बाइड गन बेचने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार जनता के विश्वास और जीवन सुरक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित है। यहां न तो ढिलाई चलेगी, न ही राजनीति के लिए पीड़ा का दोहन होने दिया जाएगा। मध्यप्रदेश अब भ्रम नहीं, भरोसे की राह पर है। जहां सेवा ही संकल्प है और सुरक्षा ही प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें- MP News: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने निरस्त किया मेहरा का टेंडर, नए सिरे से जारी हुई निविदा