{"_id":"68fcd5e7b83d6015da0b8a6d","slug":"mp-news-madhya-pradesh-is-number-one-in-the-country-in-tomato-production-cm-said-schemes-are-providing-gre-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, सीएम बोले-योजनाओं से किसानों का बड़ा संबल मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, सीएम बोले-योजनाओं से किसानों का बड़ा संबल मिल रहा
Sat, 25 Oct 2025 07:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश टमाटर उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं से किसानों को मजबूत सहारा मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और बीज अनुदान से किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। कैश क्राप प्रोडक्शन को किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। यही कारण है कि सबके किचन की डेली नीड टमाटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई-PMFME) योजना के माध्यम से टमाटर की फसल पर आधारित लघु उद्योगों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। टमाटर के बीज पर सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस अनुदान से किसानों को बड़ा संबल मिल रहा है। योजना का लाभ लेकर हमारे किसान भाई आत्मनिर्भर बनकर समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने निरस्त किया मेहरा का टेंडर, नए सिरे से जारी हुई निविदा
विज्ञापन
उन्होंने जोर देकर कहा कि टमाटर जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाली फसल के उत्पादन में मध्य प्रदेश की यह उपलब्धि न केवल किसानों की मेहनत, बल्कि सरकार की नीतियों का भी परिणाम है। इसके अलावा, राज्य सरकार अन्य सब्जी उत्पादन और कृषि आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित कर रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिले। यह कदम प्रदेश को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई