फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rakhis reached the Chief Minister's residence in large numbers, CM said- the state government is with

MP News: बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुंची राखियां, CM बोले- बहनों के हर सुख-दु:ख में साथ है राज्य सरकार

Sat, 09 Aug 2025 05:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Aug 2025 05:55 AM IST
सार

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगभग 5000 राखियां और स्नेहिल पत्र भेजे। इनमें से कुछ बहनों ने प्रतीक रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को नेग देकर उनके सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बहनों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Rakhis reached the Chief Minister's residence in large numbers, CM said- the state government is with
सीएम डॉ. यादव को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की बहनों ने बड़ी संख्या में डाक से राखियां और स्नेहिल पत्र भेजे। लगभग 5000 पत्रों व राखियों में से प्रतीक स्वरूप राखियां यशा पटेल, शिवा बाथरी, दीपल रघुवंशी और प्राची पंवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तिलक कर उनकी कलाई पर बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को नेग प्रदान कर उनके सुखद-स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।  यह आत्मीय आयोजन मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुआ। इस अवसर पर प्राप्त पत्रों में बहनों ने लाडली बहना योजना सहित महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है। पत्रों में बहनों ने अपने स्नेहिल भाव को अभिव्यक्त किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  क्या कसम टूट गई? दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए सिंधिया, ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने खाई थी ये कसम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को दिए संदेश में कहा कि राज्य सरकार परिवार की तरह बहनों के हर सुख-दुख में उनके साथ है। प्रदेश की बहनों को प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार संस्कृति और संस्कार का आधार हैं, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों की ओर से आए आत्मीयता से परिपूर्ण पत्र प्राप्त कर मैं अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राखियां भेजने के लिए बहनों का आभार माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 28 हजार बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राहत राशि दी, CM बोले-संकट की घड़ी में सरकार आपके

रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाएं 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र से लेकर उपहार तक सभी स्वदेशी ही लाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से छोटे-छोटे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से गरीबों के चेहरे पर खुशियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed