फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Raja Pateria bail application rejected for giving statement of PM Modi murder

MP News: PM मोदी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने वाले राजा पटेरिया की जमानत अर्जी रद्द,अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे

Sat, 17 Dec 2022 01:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 16 दिसंबर को पवई के अपर सेशन कोर्ट ने बेल की अर्जी निरस्त कर दी।

विज्ञापन
MP News Raja Pateria bail application rejected for giving statement of PM Modi murder
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का बयान देने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका पवई के अपर सत्र न्यायालय ने निरस्त कर दी है। राजा पटेरिया ने दो दिन पहले ही जमानत याचिका लगाई थी, जिस पर पुलिस ने केस डायरी पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा था।

विज्ञापन


बता दें, बीते दिन शुक्रवार को पवई पुलिस ने केश डायरी पेश किए जाने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सचिंद्र श्रीवास्तव ने जमानत याचिका निरस्त कर दी। इस संबंध में पटेरिया के अधिवक्ता गोविंद सिंह ने बताया कि अब उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की जाएगी। पन्ना जिले के पवई में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री की हत्या के संबंध में एक बयान दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ आंदोलन हुआ था और पुतला भी जलाया गया था।
विज्ञापन


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने राजा पटेरिया पर मामला दर्ज किया था और 13 दिसंबर को राजा पटेरिया को हटा में उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें पवई  न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया, जहां उनकी जमानत निरस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed