फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Raj Bhavan siege of Congress and huge march tomorrow, Home Minister's taunt on Kamal Nath, said - Str

MP News: कांग्रेस का राजभवन घेराव और विशाल मार्च आज, गृहमंत्री का कमलनाथ पर तंज, बोले- दुबई में बना रहे रणनीति

Mon, 13 Mar 2023 07:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:40 AM IST
सार

भोपाल के जवाहर चौक पर राजभवन के घेराव से पहले जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद दोपहर में पैदल मार्च कर राजभवन का घेराव किया जाएगा। नरोत्तम मिश्रा बोले  कांग्रेस के पुराने आंदोलन की तरह इस आंदोलन का हश्र होगा।

विज्ञापन
MP News: Raj Bhavan siege of Congress and huge march tomorrow, Home Minister's taunt on Kamal Nath, said - Str
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोमवार को राजभवन का घेराव करेगी। कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और उद्योगपति अडाणी के मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरेंगी। इस प्रदेश में कांग्रेस के सभी विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहेगी। इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और कमलनाथ पर तंज किया। मिश्रा बोले- उनके अध्यक्ष दुबई में आंदोलन की रणनीति बना रहे है।
विज्ञापन

 
भोपाल के जवाहर चौक पर राजभवन के घेराव से पहले जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद दोपहर में पैदल मार्च कर राजभवन का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, विधायक, पूर्व विधायक और सांसद समेत सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। एक उद्योगपति गौतम आडानी के लिए अपनाई गई नीति के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से जनता त्रस्त है। संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके खिलाफ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर घेराव और प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पुराने आंदोलन की तरह ही होगा इस आंदोलन का हश्र
कांग्रेस सोमवार को राजभवन का घेराव करने वाली है। इसको लेकर गृहमंत्री ने कांग्रेस और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर तंज कसा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैने भी सुना है कि कांग्रेस कोई प्रदर्शन/घेराव करने जा रही है। ट्वीटर, फेसबुक, वाट्सएप पर ऐलान चल रहा है। कांग्रेस आंदोलन को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगता है उनके प्रदेशाध्यक्ष चार दिन से दुबई में बैठकर आंदोलन की तैयारी कर रहे है। कांग्रेस के पुराने आंदोलन की तरह इस आंदोलन का हश्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed