फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Property guideline rates may increase in Bhopal, proposed increase at 621 locations

MP News: भोपाल में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की तैयारी, 621 लोकेशनों पर वृद्धि प्रस्तावित

Sat, 21 Feb 2026 06:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Feb 2026 06:11 PM IST
सार

भोपाल में जमीन और मकानों की सरकारी गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की तैयारी है। वर्ष 2026-27 के लिए शहर की 621 लोकेशनों पर दर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Property guideline rates may increase in Bhopal, proposed increase at 621 locations
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और विधायक भगवानदास सबनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में जमीन और मकानों की सरकारी गाइडलाइन दरों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2026-27 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में शहर की 621 लोकेशनों पर दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में पिछले साल के रजिस्ट्रेशन डेटा, नई कॉलोनियों, व्यावसायिक क्षेत्रों, औद्योगिक इलाकों और नए हाईवे/बायपास के प्रभाव का विश्लेषण किया गया। कई जगहों पर आसपास की कॉलोनियों में दरों के बड़े अंतर को देखते हुए संशोधन की जरूरत बताई गई। जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक  शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Politics: शताब्दी छूटने से बढ़ा सियासी तनाव, तो क्या यह है हेमंत कटारे के इस्तीफे की वजह? जानें पूरा मामला
विज्ञापन


वर्ष 2025-26 के पंजीयन डेटा के विश्लेषण में उच्च मूल्य के दस्तावेजों के कारण 1307 लोकेशन की दरों में वृद्धि के सुझाव प्राप्त हुए थे। समीक्षा के दौरान एक ही वार्ड की आसपास की कॉलोनियों में दरों के अत्यधिक अंतर को देखते हुए 203 लोकेशन, पंजीयन अधिकारियों के सर्वे के आधार पर 91 लोकेशन तथा नवीन विकास (चेंज डिटेक्शन) के कारण 37 लोकेशन में दर वृद्धि प्रस्तावित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार टी एंड सीपी से अभिन्यास स्वीकृति एवं आमजन सुविधा के कारण 38 लोकेशन, नए राष्ट्रीय राजमार्ग/बायपास/रिंग रोड के प्रभाव से 18 लोकेशन तथा नए औद्योगिक एवं विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना के कारण 3 लोकेशन प्रभावित पाई गईं। इस प्रकार जिले की कुल 621 लोकेशनों में दर वृद्धि परिलक्षित हुई है। अब इन प्रस्तावित दरों को सम्पदा 2.0 पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आम नागरिक भी पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव दे सकेंगे। पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जियो-टैगिंग और स्थल निरीक्षण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे संपत्ति की सही जानकारी दर्ज हो सके।  

ये भी पढ़ें- MP News: एमपीपीएससी और विभागों के बीच समन्वय की कमी उजागर, एआरटीओ के 13 पदों पर 26 का चयन!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed