फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Priyanka Gandhi will come to Gwalior on July 21, will go to Rani Laxmibai's tomb before the meeting

MP News: प्रियंका गांधी 21 जुलाई को आएंगी ग्वालियर, सभा से पहले जाएगी रानी लक्ष्मीबाई के समाधि पर जाएंगी

Wed, 19 Jul 2023 10:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

कांग्रेस की रणनीति ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाना है। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा खेमों में बंटी हुई है। 
 

विज्ञापन
MP News: Priyanka Gandhi will come to Gwalior on July 21, will go to Rani Laxmibai's tomb before the meeting
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कई बड़े नेता रैली के दो दिन पहले ही ग्वालियर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 11 बजे प्लेन से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगी। गांधी 11.20 बजे वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कांग्रेस की रणनीति ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाना है। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा खेमों में बंटी हुई है। 
विज्ञापन


2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल के कारण ही कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि, ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकर गिर गई थी। ग्वालियर में अनुसूचित जाति मतदाता का बड़ा प्रभाव है। ग्वालियर-चंबल अंचल में 34 सीट है। इसमें से सात सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, बाकी सीटों पर भी अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों का प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed