फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Principal who prevented students from reciting Gayatri Mantra in CM Rise School removed from the post

MP News: CM राइज स्कूल में छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

Fri, 28 Jul 2023 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 11:11 AM IST
सार

ब्यावरा के शासकीय सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने वाले प्राचार्य पर सीएम शिवराज की नाराजगी के बाद कार्रवाई की गई है। प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
MP News: Principal who prevented students from reciting Gayatri Mantra in CM Rise School removed from the post
बच्चों को गायत्री मंत्र बोलने पर डांटते स्कूल प्राचार्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। मामला सीएम शिवराज के पास पहुंचने के बाद प्राचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बुधवार को स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रोज की प्रार्थना के बाद सभी बच्चे गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे, इस दौरान प्राचार्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, घटना के बाद प्राचार्य से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इसके लिए ऊपर से आदेश आए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
ब्यावरा के सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला बुधवार को सामने आया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके मुताबिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र बोल रहे थे। लगभग 30 सेकंड तक का वीडियो पूरा होने के बाद आखिरी छोर पर खड़ी एक महिला शिक्षिका प्राचार्य के पास जाकर कुछ कहती हैं और प्राचार्य गायत्री मंत्र बोल रहे बच्चों को मंत्र बोलने से मना करते हुए डांट लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से मना किया जाता है। बता दें, सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिनमें दो मुस्लिम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जबसे स्कूल खोला गया है तब से ही यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र बोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षका पर नमाज पढ़ाने का आरोप
गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला सामने आने के बाद जब मीडिया की टीम स्कूल के बच्चों से बात करने पहुंची, तो उस दौरान कुछ बच्चों ने स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी पर स्कूल की कक्षाओं में नमाज पढ़ाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed