फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Prime Minister Modi will get 15% of scheduled caste votes from Sant Ravidas temple in Sagar

MP News: सागर में संत रविदास मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी साधेंगे अनुसूचित जाति के 15% वोट

Fri, 11 Aug 2023 11:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Aug 2023 11:38 PM IST
सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर में संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे।  भाजपा का पीएम के दौरे से बुंदेलखंड समेत आसपास की सीटों पर फोकस है। 

विज्ञापन
MP News: Prime Minister Modi will get 15% of scheduled caste votes from Sant Ravidas temple in Sagar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों हर वर्ग को साधने में जुट गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर में कई विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के साथ ही बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसे आदिवासियों के बाद अनुसूचित जाति वर्ग को साधने की रणनीति माना जा रहा है। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के 15 प्रतिशत मतदाता हैं। प्रदेश की 230 सीटों में से 35 सीटें इसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 15 से 20 सीटें ऐसी हैं, जिन पर अनुसूचित जाति वर्ग हार जीत तय करता है। यही वजह है कि अब भाजपा की नजर आदिवासी वर्ग के बाद अनुसूचित जाति वर्ग पर है। वहीं, बुंदेलखंड में कुल 26 सीटें है। इनमें से छह सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 
विज्ञापन


इसलिए रविदास मंदिर के लिए सागर का चयन? 
बुंदेलखंड में संत रविदास महाराज के अनुयायियों की तादाद गांव-गांव में है। यहां भाजपा लगातार महाकुंभ का आयोजन करती आ रही है। इससे लोगों को पार्टी से जोड़े रखा है। लोग भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। यही वजह है कि सागर में संत रविदास महाराज का मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया है। इससे पूरे प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग में संदेश जाएगा। इसका फायदा पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


2018 में भाजपा ने जीती कांग्रेस से ज्यादा सीटें 
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित 35 सीटों में से सबसे ज्यादा सीटें भाजपा ने जीती थीं। भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग की आरक्षित सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी। इसके बाद 2020 के उपचुनाव में आठ सीटें अनुसूचित जाति वर्ग की थीं। इसमें से भाजपा तीन सीट गोहद, डबरा, करेरा हार गई थी। जबकि अम्बाह, भांडेर, अशोकनगर, सांची और सांवेर पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2021 में रैगाव सीट कांग्रेस से भाजपा हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड समेत आसपास की सीटों पर फोकस 
जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री सागर में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे बुंदेलखंड के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। इससे भाजपा का फोकस बुंदेलखंड की 26 सीटों के साथ ही उससे लगी आसपास की सीटों पर भी है। पार्टी का मानना है कि पीएम की सभा से उसे आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed