फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: President's Medal announced, 26 MP officers and employees will be honored

MP News: राष्ट्रपति पदक का एलान, एमपी के 26 अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 05:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

प्रदेश के 26 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। इसमें तीन अधिकारी को गैलेंट्री, चार को विशिष्ट और 19 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पदक की घोषणा की। 

विज्ञापन
MP News: President's Medal announced, 26 MP officers and employees will be honored
पुलिस मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस में श्रेष्ठ काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के राष्ट्रपति पदकों की घोषणा हो गई है। प्रदेश के 26 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। इसमें तीन अधिकारी को गैलेंट्री, चार को विशिष्ट और 19 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए जाएंगे। प्रदेश के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह चौहान, हेड कॉस्टेबल अतुल कुमार शुक्ला और मनोज कुमार कापसे को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने बालाघाट जिले के जामसेहरा में इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, विशिष्ट सेवा पदक ईओडब्ल्यू एडीजी मोहम्मद  शाहिद अबसर, लोकायुक्त एडीजी योगेश चौधरी, डिप्टी कमांडेंट भारत भूषण राय, इंस्पेक्टर शरद प्रसाद चौधरी को दिया जाएगा। इन सभी को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इनको मिलेगा सराहनीय सेवा पदक 
पुलिस महानिरीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आशीष, कमांडेंट अतुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कुमार कौशल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी, पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर, सहायक कमांडेंट वेदांत शर्मा, 
विज्ञापन

उप निरीक्षक रेवाधर पंत, उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद व्यास, उप निरीक्षक सैयद अशफाक अली, सुबेदार राम कुमार , 
हेड कांस्टेबल चारिवुकलायिन डेनियल, हेड कांस्टेबल नंदकिशोर कोशरकर, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह, उप निरीक्षक भंवरलाल जयसवाल, इंस्पेक्टर तिलकराज प्रधान।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed