{"_id":"682f390c9fc8bc17850c2b39","slug":"mp-news-preparations-for-pm-modi-s-bhopal-visit-are-in-full-swing-three-thousand-soldiers-will-be-deployed-f-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार जवान
Thu, 22 May 2025 08:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 22 May 2025 08:17 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। सम्मेलन में राज्यभर से करीब एक लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल में होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान में होग। इसमें करीब एक लाख महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। इस बड़े आयोजन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम की सुरक्षा में 3000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने गुरुवार को पीएम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए। आउटर इलाकों में पुलिस चेकिंग बढ़ाने और शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों की गहन जांच करने को कहा है। साथ ही होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शहर में रह रहे बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों का सत्यापन भी प्रारंभ हो गया है।
महिलाएं संभालेंगी आयोजन की पूरी कमान
इस महिला सम्मेलन की खास बात यह है कि इसकी संपूर्ण व्यवस्था महिलाओं के हाथों में होगी। मंच संचालन से लेकर सुरक्षा, मीडिया प्रबंधन, ट्रैफिक और व्यवस्था नियंत्रण तक सभी जिम्मेदारियां महिला कर्मियों को सौंपी जाएंगी। इस आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की प्रस्तुति भी की जाएगी। स्व-सहायता समूहों के स्टॉल्स के माध्यम से महिला उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप्स और "सेफ सिटी" जैसी पहलों को दर्शाया जाएगा।
इंदौर मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री इस मौके पर इंदौर मेट्रो को वर्चुअल हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। हालांकि, इसके व्यवसायिक संचालन की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री दतिया और सतना एयरपोर्ट का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
एसपीजी की निगरानी में रहेगा सुरक्षा संचालन
पीएम की सुरक्षा का जिम्मा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के हाथों में रहेगा। कार्यक्रम स्थल और स्टेट हैंगर पर एसपीजी के अधिकारी तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी रखी गई है।
ड्रोन, हॉट एयर बलून उड़ाने पर प्रतिबंध
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, हॉट एयर बलून या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। बिना अनुमति के ऐसी किसी भी गतिविधि की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।