फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Premium petrol becomes expensive in Bhopal, now the price has reached close to Rs 116 per liter!

MP News: भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, अब 116 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा दाम

Fri, 20 Mar 2026 10:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 20 Mar 2026 10:19 PM IST
सार

भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जिससे अब यह लगभग 116 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Premium petrol becomes expensive in Bhopal, now the price has reached close to Rs 116 per liter!
भोपाल का पेट्रोल पंप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल अब महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 20 मार्च 2026 से इसके दाम 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। अब भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत करीब 116 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी BPCL के 'स्पीड', HPCL के 'पावर' और IOCL के 'XP95' जैसे हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल पर लागू हुई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत अभी भी लगभग 106.52 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है और डीजल करीब 91.89-92 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। आम लोग जो रोजाना सामान्य पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अभी राहत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित
विज्ञापन


क्यों बढ़े दाम?
इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई हैं। इंडियन बास्केट में भी तेजी आई है। इसलिए कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के मालिकों पर असर डालेगी, क्योंकि वे बेहतर माइलेज और इंजन के लिए प्रीमियम पेट्रोल भरवाते हैं। उनकी जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। अगर वैश्विक तेल बाजार में संकट जारी रहा, तो भविष्य में सामान्य पेट्रोल-डीजल पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल आम उपभोक्ताओं को चिंता की जरूरत नहीं, लेकिन प्रीमियम फ्यूल यूज करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया बने अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed