फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM will participate in Shri Anandpur Dham program on 11th, CM said- Vaisakhi annual fair will be memo

MP News: PM 11 को श्री आनंदपुर धाम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, CM बोले- वैशाखी का वार्षिक मेला बनेगा यादगार

Tue, 08 Apr 2025 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Apr 2025 10:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित श्री आनंदपुर धाम के वैशाखी मेले में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वे धाम के प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे और वहां चल रहे सेवा प्रकल्पों का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खासतौर पर इस बार अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी उपस्थिति से यह मेला और भी यादगार बन जाएगा।

विज्ञापन
MP News: PM will participate in Shri Anandpur Dham program on 11th, CM said- Vaisakhi annual fair will be memo
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश प्रवास पर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित  वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री इसके पहले चार अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर भी प्रधानमंत्री यात्रा की तैयारियों का अवलोकन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल एम्स में तीन साल की बच्ची की जटिल सर्जरी, डॉक्टरों ने परजीवी जुड़वा हिस्से को निकाला
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि और समाजसेवी श्री आनंदपुर धाम एक बार जरूर जाएं
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोक नगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री के आगमन के कारण यह मेला यादगार बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं, जिसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी घोषित, 1 मई से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे

प्रधानमंत्री जी श्री आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयाईयों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम आएंगे, 13 और 17 को अमित शाह भोपाल और नीमच आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed