फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Narendra Modi will interact with Lakhpati Didi, football players and head of tribal community in S

MP News: शहडोल में PM नरेंद्र मोदी लखपति दीदी, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज के मुखिया से करेंगे संवाद

Thu, 22 Jun 2023 01:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण के 9 वर्ष है। उसी के उपलक्ष्य में बालाघाट में बड़ी जनसभा का आयोजन है।

विज्ञापन
MP News: PM Narendra Modi will interact with Lakhpati Didi, football players and head of tribal community in S
सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून मध्य प्रदेश आ रहे है। प्रधानमंत्री भोपाल और शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहडोल में पीएम लखपति दीदी, फुटबाल प्लेयर्स और जनजातीय समाज के मुखिया से बातचीत करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को फिर सौगात देने पधार रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण के 9 वर्ष है। उसी के उपलक्ष्य में बालाघाट में बड़ी जनसभा का आयोजन है। वीरागंना रानी दुर्गावती भारत के स्वाभिमान की प्रतीक है। उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर और उसके सेनापति से लड़ी और बलिदान दिया। वह वीरता और शौर्य की प्रतीक थी। उनको पूरा मध्य प्रदेश देवी की तरह श्रद्धा की दृष्टि से देखता है।  24 जून को उनका बलिदान दिवस है। इस दिन कई कार्यक्रम होते है। इसलिए  इसलिए 27 को शहडोल में बड़ा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आ रहे है। पहले भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। फिर भोपाल से बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होगा। इसके बाद शहडोल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


22 जून को प्रारंभ होने वाली पांच गौरव यात्राएं 27 जून को शहडोल पहुंचेगी। जिनका समापन कार्यक्रम प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री दो अभियान लांच करेंगे। पहला सीकल सेल एनीमिया मिशन का शुभारंभ करेंगे। इसमें सीकल सेल एनीमिया से पीड़ितों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था का अभियान होगा। दूसरा मध्य प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा हमारे आयुष्मान कार्ड का वितरण प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम होगा। उसी समय सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उसके साथ-साथ गांव, शहर और पंचायतों में कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुष्मान योजना में परिवार का साल भर में पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल में शाम को प्रधानमंत्री लखपति दीदी से बातचीत करेंगे। सीएम ने लखपति दीदी का के बारे में बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की ऐसी महिलाएं जिनकी एक साल में आय एक लाख से ज्यादा हो गई है। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा है। सीएम ने बताया कि प्रदेश में पैसा एक्ट लागू हो चुका है। कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता तोड़ा है। पीएम उनके सदस्यों, शहडोल के आसपास फुटबाल के गांव-गांव में क्लब बने हुए है। उनके  खिलाड़ियों और जनजाति समाज के मुखिया से भी बातचीत करेंगे। वहीं, उनका भोजन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed