फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi will perform virtual bhoomi pujan for Rs 778 crore ghat construction work on Kshipra river on

MP News: पीएम मोदी 31 मई को करेंगे क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन

Wed, 28 May 2025 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 May 2025 07:31 AM IST
सार

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने और नदी संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान से वर्चुअल माध्यम से नमामि क्षिप्रा परियोजना के तहत घाट निर्माण और जल संरचना विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: PM Modi will perform virtual bhoomi pujan for Rs 778 crore ghat construction work on Kshipra river on
पीएम नमामि क्षिप्रे परियोजना का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान से वर्चुअल माध्यम से ‘नमामि क्षिप्रा परियोजना’ के तहत क्षिप्रा नदी पर घाट निर्माण कार्यों और स्टॉप डैम/बैराज/वेटेड कॉजवे निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे। ये कार्य सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत उज्जैन, धार, इंदौर और देवास जिलों में प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाटों और 83.39 करोड़ रुपये के जल संरचनाओं (बैराज, स्टॉप डैम, वेटेड कॉजवे) के निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही 1.39 करोड़ रुपये की लागत से कालियादेह स्टॉप डैम के मरम्मत कार्य का भी भूमि-पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


29 किलोमीटर तक होगा घाट निर्माण
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि शनि मंदिर से नागदा बायपास तक क्षिप्रा नदी के दोनों तटों पर 29.21 किलोमीटर लंबाई में घाटों का निर्माण होगा। इन घाटों पर स्नान और आवागमन की सुविधा बनाए रखने के लिए वेटेड कॉजवे का निर्माण किया जाएगा। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए नदी को अविरल एवं प्रवाहमान बनाए रखने हेतु स्टॉप डैम व बैराज निर्माण और पुरानी संरचनाओं की मरम्मत की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मिसरोद में दिल दहला देने वाली घटना, बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा बच्चा, पिता की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


21 नए बैराज और स्टॉप डैम होंगे तैयार
नमामि क्षिप्रा और जल संसाधन विभाग द्वारा क्षिप्रा और कान्ह नदी पर कुल 21 बैराज/स्टॉप डैम का निर्माण प्रस्तावित है। देवास जिले में 7 बैराज जैसे गाजनोद खेड़ा, दखनाखेड़ी, पटाड़ा, रनायर, टिगरियागोगा, सिरोंज, बरोदपिपलिया (लगभग 27 करोड़ रुपये) उज्जैन जिले में 6 स्टॉप डैम जैसे किट्ठोदाराव, पंथपिपलई, जमालपुरा, गोठड़ा, पिपलियाराघौ, रामवासा (लगभग 36 करोड़ रुपये) इंदौर जिले में 6 जल संरचनाएं जैसे ब्राम्हणपिपलिया, दर्जीकराड़िया, कुडाना, कायस्थखेड़ी, साहदा, मेलकलमा बैराज सह पुलिया (लगभग 20 करोड़ रुपये) कालियादेह स्टॉप डैम की मरम्मत उज्जैन नगर निगम द्वारा की जाएगी। इन संरचनाओं से क्षिप्रा नदी में जल प्रवाह नियंत्रित रहेगा, जिससे सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: जून के पहले सप्ताह में भोपाल आएंगे राहुल गांधी,संगठन सृजन अभियान का करेंगे शुभारंभ

विकास की दिशा में अहम कदम
यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के ‘नदी संरक्षण और तीर्थ विकास’ विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। घाटों के निर्माण और जल संरचनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, जल स्तर का नियंत्रण और स्थानीय रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। सिंहस्थ-2028 को भव्य और व्यवस्थित रूप देने की दिशा में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed