फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi's election meeting tomorrow in Damoh, will campaign in support of BJP candidate Rahul Lodhi

MP News: पीएम मोदी की दमोह में कल चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में करेंगे प्रचार

Thu, 18 Apr 2024 07:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi's election meeting tomorrow in Damoh, will campaign in support of BJP candidate Rahul Lodhi
pm modi - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव है। पहले चरण के बाद अब प्रधानमंत्री दूसरे चरण की सीटों पर फोकस कर लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को दमोह आएंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे यहां से जबलपुर रवाना होंगे। जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिन में चौथी बार मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे है। इससे पहले प्रधानमंत्री 7 अप्रैल को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के पक्ष में रोड शो से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके है। इसके बाद 9 अप्रैल को पीएम ने बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के लिए जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री अभी तक पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आ रहे है। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में चार चरणों में मतदान है। पहले चरण के लिए 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 6 सीटों पर 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 9 सीटों पर सात मई और चौथे चरण में 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 19 सामान्य, चार अनुसूजित जाति और 6 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed