फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM Modi congratulated the CM and the people of Bhopal, said that the tree plantation initiative shoul

MP News: पीएम मोदी ने सीएम और भोपाल जनता को दी बधाई, बोले पौधरोपण की पहल देश के लिए बने मिसाल

Sun, 07 Jul 2024 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 Jul 2024 09:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भोपाल में पौधरोपण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल बने। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi congratulated the CM and the people of Bhopal, said that the tree plantation initiative shoul
पीएम मोदी और सीएम यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जंबूरी मैदान, भोपाल में पौधा रोप कर प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत की थी। राजधानी भोपाल में 300 जगह एक दिन में रिकॉर्ड 12 लाख पौधे रोपे गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पौधा रोपण कर अभियान में योगदान किया। मध्य प्रदेश में लगभग 5.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed