फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PCC Chief reaches Ratlam for Bharat Jodo Nyay Yatra, fiercely targets BJP government

MP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रतलाम पहुंचे पीसीसी चीफ, भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना

Thu, 22 Feb 2024 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम/भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम/भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 08:17 PM IST
सार

पटवारी ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बेरोजगारी और झूठ के मामा थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। दो माह में प्रदेश में इतना क्राइम हुआ है जो पिछले 30 सालों में नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
MP News: PCC Chief reaches Ratlam for Bharat Jodo Nyay Yatra, fiercely targets BJP government
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में जीतू पटवारी ने बैठक ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में निकाली जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस भी सक्रिय है। आगामी दिनों में यात्रा का मप्र में प्रवेश होना है। इसकी तैयारियां परखने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम दौरे में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। पटवारी ने कहा कि 6 मार्च को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रतलाम आएंगे एवं रतलाम ग्रामीण, शहर और सैलाना विधानसभा सीटों से गुजरेंगे और रोड शो करेंगे। पटवारी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दोगुनी ऊर्जा से राहुल जी की इस यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हम सबको जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को याद रखना है कि जो पार्टी का कार्य पूरी लगन से करता, वही है असली कार्यकर्ता है।
विज्ञापन


सीएम को बताया क्राइम का काका
पटवारी ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बेरोजगारी और झूठ के मामा थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। दो माह में प्रदेश में इतना क्राइम हुआ है जो पिछले 30 सालों में नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जो वादा करती है वह पूरा नहीं करके लोगों को धार्मिक और भावनात्मक रूप से चुनाव में धकेल देती है। लाड़ली बहना, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सहित तमाम वादे भाजपा ने किए थे लेकिन पूरे नहीं किए हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान पाने वाले कुछ लोग आज संघर्ष के दौर में पीछे हटते जा रहे हैं। ऐसे लोगों से भाजपा संपर्क करती है और उन्हें ले लेती है, लेकिन हमारे लिए सम्मानित वो लोग हैं जो अपने छोटे से व्यवसाय या नौकरी के साथ साथ निडर होकर कांग्रेस की विचारधारा के लिए डटे हुए हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed