फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PCC Chief Kamal Nath said - Congress workers thump their chest and tell the public that our governmen

MP News: पीसीसी चीफ कमलनाथ बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर जनता से कहें कि हमारी सरकार बन रही है

Sat, 07 Jan 2023 07:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि हम लोग मंडलम और सेक्टर पर पहले से ही काम कर रहे हैं और जल्द ही बूथ प्रभारी और पन्ना प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावी घोषणाएं कर रही है, जिन्हें प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ गई है। आप सब को जनता के बीच जाना है और संगठन को मजबूत करके यह चुनाव जीतना है।

विज्ञापन
MP News: PCC Chief Kamal Nath said - Congress workers thump their chest and tell the public that our governmen
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है। इसके पहले राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर जनता से कहें कि हमारी सरकार बन रही हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की शनिवार को बैठक ली। इसमें पीसीसी चीफ ने उनको संबोधित करते हुए कहा कि नया साल 2023 शुरू होने के साथ ही हम लोग चुनावी वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। मुझे जिस तरह का फीडबैक पूरे प्रदेश से मिल रहा है, उसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर कह सकते हैं कि कांग्रेस की सरकार आ रही है।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि हम लोग मंडलम और सेक्टर पर पहले से ही काम कर रहे हैं और जल्द ही बूथ प्रभारी और पन्ना प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावी घोषणाएं कर रही है, जिन्हें प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ गई है। आप सब को जनता के बीच जाना है और संगठन को मजबूत करके यह चुनाव जीतना है। उन्होंने प्रभारियों से कहा कि आप सब की जिम्मेदारी है कि आप संगठन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को समुचित जिम्मेदारी दें और उनकी क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करें। बैठक के दौरान सभी जिला प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट श्री कमलनाथ को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एक-एक कार्यकर्ता और नेता कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और चुनाव से पहले हमें आवश्यकता है कि हम सब एकजुटता और उत्साह से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में जिले के प्रभारियों ने अपने-अपने जिले के बारे में विस्तार से अपनी बात प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बताई।


मप्र कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने प्रभारियों को संबोधित किया और गांव-गांव तक सोशल मीडिया के समुचित उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया। तिवारी ने प्रभारियों को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कमलनाथ के दौरा कार्यक्रम तथा पार्टी की अन्य गतिविधियों को किस तरह से सरल भाषा और सरलता से समझ में आने वाले वीडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है और शिवराज सरकार की खामियों को जनता के बीच ले जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed