{"_id":"6849bd5806f73848fc0342e8","slug":"mp-news-patwari-caught-red-handed-taking-bribe-of-15-thousand-action-taken-by-lokayukta-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की कार्रवाई
Wed, 11 Jun 2025 11:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:01 PM IST
सार
बैरसिया तहसील के ग्राम दामखेड़ा में सीमांकन के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी अविनाश सिंह को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप लगाकर की।
विज्ञापन
लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बैरसिया तहसील के ग्राम दामखेड़ा का है, जहां पटवारी अविनाश सिंह ने सीमांकन कराने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी को 15 हजार की पहली किस्त लेते हुए लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इंसाफ खां, निवासी झीलकारिया खुर्द, तहसील बैरसिया, ने 10 जून 2025 को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें बताया गया कि उसके पिता द्वारा पैतृक भूमि का बंटवारा एक वर्ष पूर्व चार बेटों में कर दिया गया है। अब वह उस भूमि का सीमांकन करवाना चाहता था।
ये भी पढ़ें- MP News: CM डॉ. यादव बोले- प्रदेश में बनेंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर, हर संभाग में होगी आधुनिक सुविधाएं
इस प्रक्रिया में पटवारी अविनाश सिंह प्रति एकड़ 2,000 रुपए की दर से 30,000 हजार की रिश्वत मांगी गई। शिकायत पर लोकायुक्त के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी। सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई, जिसके बाद बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। टीम ने पटवारी अविनाश सिंह को ग्राम दामखेड़ा में आवेदक से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।