फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Patel filed nomination in Budhni, Patwari said - those who promised to give Rs 3000 cheated the women

MP News: बुधनी में पटेल ने भरा नामांकन, पटवारी बोले- 3000 देने का वादा करने वालों ने महिलाओं को धोखा दिया

Thu, 24 Oct 2024 08:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

 
बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को 3000 रुपये देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया।

विज्ञापन
MP News: Patel filed nomination in Budhni, Patwari said - those who promised to give Rs 3000 cheated the women
बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने गुरुवार को  अपना नामांकन दाखिल किया। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधनी में नामांकन रैली के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन रैली में शामिल हुई बुधनी की जनता का जोश बता है कि बदलाव आ रहा है। बुधनी की जनता उपचुनाव में संदेश देगी कि महिला की आबरू और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, किसानों पर अत्याचार और उनकी दुर्दशा पर लगाम लगे, युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे, दलितों-आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगे।
विज्ञापन


भाजपा के अत्याचारों पर रोक लगाने का समय 
उन्होंने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को जिताकर भाजपा की नीतियों का जवाब देगी। महिला अपराध, किसानों पर अन्याय और दलित-आदिवासी अत्याचारों पर रोक लगाने का समय आ गया है। पटवारी ने कहा कि 2023 में किसानों के धान और गेहूं के 3100 और 2700 रुपये समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार में आई भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। महिलाओं को 3000 देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया। 
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना 
जीतू पटवारी ने कहा कि बुधनी की जनता ने पहले शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहे। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए और जनता को ठगा। किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ धोखा किया गया है। पटवारी ने कहा कि बुधनी की धरती पहले कांग्रेस की थी और अब फिर से कांग्रेस की होगी। भाजपा ने 20 साल तक यहां की जनता को गुमराह किया। अब समय आ गया है कि बुधनी की जनता कांग्रेस को चुने और भाजपा के झूठ और अहंकार का जवाब दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर झूठे वादों का आरोप
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और भाजपा ने बुधनी की जनता को केवल झूठ परोसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित और आदिवासी वर्गों के साथ अन्याय हुआ है और भाजपा की नीतियों ने प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि बुधनी का उपचुनाव एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। प्रदेश के किसान, महिलाएं और बच्चे सभी भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। जनसभा में अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को विजयी बनाने की अपील की। बता दें, बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल का मुकाबला भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव से है। राजकुमार पटेल बुधनी से विधायक रह चुके है। वह किरार समाज से आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed