फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pachmarhi in Madhya Pradesh gets 'Green Destination Bronze' certificate, becomes the first hill stati

MP News: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी को ‘ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज’ सर्टिफिकेट, देश का पहला हिल स्टेशन बना

Fri, 06 Mar 2026 12:10 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 06 Mar 2026 12:10 AM IST
सार

मध्यप्रदेश पर्यटन को बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रतिष्ठित ‘ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज’ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पचमढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए मिला है।
 

विज्ञापन
MP News: Pachmarhi in Madhya Pradesh gets 'Green Destination Bronze' certificate, becomes the first hill stati
पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजनरी नेतृत्व और प्रदेश में 'रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म' को बढ़ावा देने के प्रयासों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित 'आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट' में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज'  सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणन नीदरलैंड स्थित 'ग्रीन डेस्टिनेशंस फाउंडेशन' द्वारा प्रदान किया जाता है, जो 'ग्लोबल सस्टेनेबल टूरिज्म काउंसिल' से मान्यता प्राप्त संस्था है। पचमढ़ी यह अंतर्राष्ट्रीय  गौरव हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पर्यटन नित नई ऊँचाइयों को छू रहा है। पचमढ़ी को मिला यह 'ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज' सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण है कि हम पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने में भी अग्रणी हैं। यह उपलब्धि पचमढ़ी को वैश्विक स्तर पर एक 'सस्टेनेबल टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में स्थापित करेगी, जिससे यहाँ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: वन विभाग से मंजूरी में देरी बनी रोड में रोड़ा, 48 सड़क परियोजनाएं 117 से 1838 दिन तक लटकी रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि यह सम्मान पचमढ़ी में विरासत संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन ऊर्जा और जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की वैश्विक पहचान है। इस उपलब्धि के साथ ही अब पचमढ़ी देश के अन्य पहाड़ी पर्यटन स्थलों और इको-टूरिज्म साइट्स के लिए एक 'रेप्लिकेबल मॉडल' (अनुकरणीय मॉडल) के रूप में उभरा है। यह मान्यता प्रदेश में 'रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म' को और अधिक सशक्त बनाएगी। 'ग्रीन डेस्टिनेशंस' अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित प्रमाणन कार्यक्रम है, जो आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक-सांस्कृतिक स्थिरता  के 3 मुख्य स्तंभों पर केंद्रित है।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भांग की छह गोलियों ने छीनी युवा प्रोफेसर की जिंदगी, होली की मस्ती पलभर में मातम में बदली

 
क्या है ‘ग्रीन डेस्टिनेशन’ सर्टिफिकेट
‘ग्रीन डेस्टिनेशंस’ एक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम है, जो पर्यटन स्थलों के पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक संतुलन के आधार पर मूल्यांकन करता है। इसका उद्देश्य पर्यटन को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

ये भी पढ़ें- उम्र का शतक: पूर्व डीजीपी एचएम जोशी का 100 वें जन्म दिन पर अभिनंदन, दस्यु उन्मूलन में निभाई थी अहम भूमिका

कड़े परीक्षण के बाद मिला सम्मान
पचमढ़ी का चयन अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित एक अत्यंत जटिल और सूक्ष्म मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया। इसके तहत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट, प्रकृति एवं परिदृश्य, पर्यावरण और जलवायु, संस्कृति एवं परंपरा, सामाजिक कल्याण और व्यापारिक संचार जैसे 6 प्रमुख विषयों के 75 कड़े मापदंडों पर पचमढ़ी का परीक्षण किया गया। मूल्यांकन में पचमढ़ी ने 10 में से 6.5 का स्कोर और 40% का जीएसटीसी अनुपालन स्तर हासिल किया।

ये भी पढ़ें- MP: प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी पर्याप्त मात्रा में, तेल कंपनियों के पदाधिकारियों संग एसीएस ने की समीक्षा

पर्यटन बोर्ड के प्रयासों का परिणाम
म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इस परियोजना के तहत नवंबर 2025 में पचमढ़ी में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसके बाद व्यापक फील्ड वर्क, डेटा कलेक्शन और दस्तावेजीकरण किया गया। फरवरी 2026 में अंतर्राष्ट्रीय ऑडिटर द्वारा ऑन-साइट ऑडिट के बाद इस उपलब्धि पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed