फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Orders to remove dangerous and dilapidated buildings, Commissioner's instructions to urban bodies

MP News: खतरनाक और जर्जर भवनों को हटाने के आदेश, नगरीय निकायों को आयुक्त के निर्देश

Thu, 08 Aug 2024 06:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Aug 2024 06:59 PM IST
सार


आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों को जर्जर भवनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खतरनाक भवनों को तत्काल हटाने की जरूरत है और जीर्ण-शीर्ण भवनों पर निरंतर कार्रवाई करने से जन-धन हानि को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
MP News: Orders to remove dangerous and dilapidated buildings, Commissioner's instructions to urban bodies
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जर्जर भवनों की दीवार और छज्जा गिरने से दुर्घटनाओं के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब इसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर हुई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भरत यादव ने नगरीय निकायों को जर्जर भवनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका अधिनियम 1956 और मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के अनुसार जर्जर भवनों पर कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


आयुक्त ने नगरीय निकायों को हिदायत दी है कि जीर्ण-क्षीर्ण भवनों के संबंध में केवल सूचना-पत्र जारी करके खानापूर्ति ना करें। बल्कि इससे संबंधित समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर निजी अथवा शासकीय भवनों को नोटिस दिए जाने की सूचना तथा उसकी सूची जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, जर्जर भवन में रह रहे परिवारों के व्यवस्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और उन्हें जर्जर भवन खाली करने के लिए कहा जाए। इसके बावजूद यदि परिवार भवन खाली नहीं करता है, तो भवन की बिजली एवं जल प्रदाय कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेजी से की जाए।
विज्ञापन


बता दें, सागर में जर्जर भवन की दीवार गिरने गिरने से उसकी चपेट में आने से नौ बच्चों की मौत हो गई थी। इससे पहले रीवा में स्कूल से लौटते वक्त चार बच्चों की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब प्रशासन ने इन पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed