फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On FIR in Indore, Arun Yadav said – earlier fought with whites, now will fight with 50 percent commis

MP News: इंदौर में FIR होने पर अरुण यादव बोले- पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे 50 फीसदी कमीशनखोरों से

Sat, 12 Aug 2023 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 11:03 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले।

विज्ञापन
MP News: On FIR in Indore, Arun Yadav said – earlier fought with whites, now will fight with 50 percent commis
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन के वायरल पत्र पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा के इंदौर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अरुण यादव और कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर कराने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने लिखा कि पहले लड़े गोरों से, अब लड़ेंगे 50 फीसदी कमीशनखोरों से।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया कि जब कांग्रेस के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले। उन्होंने लिखा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी कहते है 'डरो मत'। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ डरो मत लिखा राहुल गांधी का फोटो भी शेयर किया। 
विज्ञापन

 
बता दें, 50 फीसदी कमीशन पत्र मामले में पत्र लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी समेत ट्वीटर हैंडल से पत्र को शेयर करने वाले अरुण यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत अन्य के खिलाफ ग्वालियर व इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। पत्र में पेंटी कांट्रेक्टर ने 50 फीसदी कमीशन की जांच करने की मांग की है। यह पत्र मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा गया। इस पत्र को अरुण यादव ने सबसे पहले शेयर किया था। इसके बाद प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं ने। इसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed