फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On Diggi's statement, Rameshwar said - tie him under the plane and take him so that he can see the de

MP News: दिग्गी के बयान पर रामेश्वर बोले- उन्हें विमान के नीचे बांधकर ले जाएं ताकि तबाही अपनी आंख से देख सके

Tue, 24 Jan 2023 12:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Jan 2023 12:26 PM IST
सार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर निशाना साध सेना से मांग करते हुए कहा कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो। पाकिस्तान के आतंकवादी कैंपो को उड़ाया जाए। बम फेंके जाए। तब इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाएं।

विज्ञापन
MP News: On Diggi's statement, Rameshwar said - tie him under the plane and take him so that he can see the de
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि यह खाते हिंदुस्तान की है और गाते पाकिस्तान की हैं।
विज्ञापन

 
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर निशाना साध सेना से मांग करते हुए कहा कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो। पाकिस्तान के आतंकवादी कैंपो को उड़ाया जाए। बम फेंके जाए। तब इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाएं। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं। जिससे यह भारत लौटकर आये तो गिनती अक्षरश: बता दें कि कितने आतंकवादी कैंप उड़े और कितने आतंकवादी मारे। साथ ही कौन कौन वहां आतंकवादियों की मौत के ऊपर आंसू बहाने वाला था। शर्मा ने कहा कि यह भारत की सेना का मनोबल गिराने का बयान देते है, लेकिन सेना का मनोबल गिरने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती की है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। उसमें टुकड़े टुकड़े गैंग साथ चल रही है। राहुल गांधी सवाल करते है कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यह कैसे भारत जोड़ो यात्रा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed