फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On CM's question of debt waiver in 10 days, Kamalnath says: 'Did your government accept it in the Ass

MP News: कमलनाथ ने शिवराज पर किया पलटवार, झूठ बोलने में लज्जा का अनुभव भी नहीं होता

Wed, 28 Jun 2023 05:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 दिन के कर्जमाफी के वादे पर सवाल उठाए तो कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि क्या क्या सरेआम इस तरह झूठ बोलने में आपको बिल्कुल भी लज्जा का अनुभव नहीं होता? 

विज्ञापन
MP News: On CM's question of debt waiver in 10 days, Kamalnath says: 'Did your government accept it in the Ass
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दस दिन में किसानों को कर्जमाफी देने के वादे को लेकर सवाल उठाए तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ भड़क गए। उन्होंने कहा कि इन्हें सरेआम झूठ बोलने में जरा भी लज्जा का अनुभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि दस दिन में कर्जमाफी को मध्य प्रदेश की सरकार खुद विधानसभा स्वीकार कर चुकी है तो शिवराज क्यों झूठ बोल रहे हैं? 

विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 'शिवराज जी, आपकी सरकार ने खुद विधानसभा में स्वीकार किया है कि 27 लाख किसानों का कर्ज कांग्रेस सरकार ने माफ किया था। यहां तक कि वर्तमान कृषि मंत्री कमल पटेल के परिवार तक का कर्ज माफ हुआ है। इसके बावजूद आप जब चाहे झूठ बोलने लगते हैं। क्या सरेआम इस तरह झूठ बोलने में आपको बिल्कुल भी लज्जा का अनुभव नहीं होता? आपने यह भी कहा है कि कोई घोटालेबाज नहीं बचेगा, तो मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि डंपर घोटाला, व्यापमं घोटाला, पोषण आहार घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, नर्सिंग कॉलेज घोटाला और ई-टेंडरिंग घोटाला आपके ही मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए हैं। घोटालेबाजों को आप पकड़ रहे हैं या संरक्षण दे रहे हैं?
विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस केवल झूठ की गारंटी देती है। इंदिरा जी ने 1971 में गरीबी हटाओ नारा दिया, गरीबी हटी क्या? उन्होंने कहा कि इनकी गारंटी केवल झूठ बोलने की है। 10 दिन में कर्जा माफ किया क्या? बेरोजगारी भत्ता दिया क्या? फसलों पर कोई बोनस दिया क्या? इन्होंने कौन-सा वचन पूरा किया है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed