फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On Akhilesh's statement about wasting money on lamps, Sarang said - he should change his name to Anto

MP News: अखिलेश के 'दिए पर पैसा बर्बाद' बयान मंत्री सारंग का तंज, बोले-अपना नाम अंटोनी या अकबर रख लेना चाहिए

Sun, 19 Oct 2025 12:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 12:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीपावली पर दीया जलाने को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने अखिलेश को अपना नाम बदलकर 'अंटोनी' या 'अकबर' कर लेने की सलाह देते हुए कहा कि सनातन परंपराओं का विरोध करने वाला व्यक्ति इस नाम का धारक नहीं हो सकता। यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
 

विज्ञापन
MP News: On Akhilesh's statement about wasting money on lamps, Sarang said - he should change his name to Anto
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार का बयान अखिलेश नाम का व्यक्ति दे सकता है, यह आश्चर्य की बात है। उन्होंने अखिलेश के परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यादव परिवार ने हमेशा सनातन धर्म का विरोध किया है और हिंदू मतावलंबियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विशेष रूप से, उन्होंने 1990 के दशक में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाने का जिक्र किया। सारंग ने कहा कि जिस परिवार ने कारसेवकों पर गोली चलवाई है, उनके पेट में दर्द जरूर होगा जब अयोध्या में रामलला के मंदिर में दीप प्रज्वलित होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: निकायों की मतदाता सूची के लिए अब 24 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावे आपत्ति, 21 नवंबर को अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन


यह बयान छोटे कारीगरों पर कुठाराघात हैं
सारंग ने दीप प्रज्वलन के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दीप प्रज्वलित होना केवल बाती में अग्नि लगाना नहीं है, यह अंधियारे पर उजियारा लाने के संकल्प का प्रतीक है। हर पूजा से पहले दीप प्रज्वलित किया जाता है, और यह हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख अंग है। उन्होंने सवाल उठाया, "क्या अखिलेश पूजा नहीं करते? इस प्रकार के बयान देना सनातन का विरोध करने के साथ ही छोटे कारीगरों पर कुठाराघात भी है। मंत्री ने बताया कि छोटे कारीगर दीये बनाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं, और अखिलेश का बयान इन कारीगरों की आजीविका पर सीधा प्रहार है। अंत में, सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के परिवार ने क्या धर्म परिवर्तन कर लिया है? क्योंकि सनातन का पालन करने वाला दीपक का विरोध करे, यह आश्चर्यजनक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: लोकायुक्त के चार्जशीट के बाद आबकारी अधिकारी अलोक खरे निलंबित, अवैध संपत्ति मामले में कार्रवाई

यह कहा था अखिलेश यादव ने 
बता दें समाजवादी के प्रमुख अखिलेश यादव ने धनतेरस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर सुझाव जरूर देना चाहूंगा। अखिलेश ने कहा कि क्रिसमस के समय पूरे शहर जगमगा जाते हैं और पूरे महीने जगहमगा कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि दीयों और मोमबत्ती का क्यों बार बार खर्चा करना। अखिलेश यादव ने यह बयान उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के हर साल अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed