फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Number of members in BJP's membership campaign crosses 1 crore, 15 lakh members made on the last day

MP News: BJP का सदस्यता अभियान में सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, पहले चरण के अंतिम दिन बनाए 15 लाख सदस्य

Thu, 26 Sep 2024 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Sep 2024 09:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। इस दिन 15 लाख सदस्यों को जोड़ा गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश भाजपा के सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा के सदस्य बनें। 

विज्ञापन
MP News: Number of members in BJP's membership campaign crosses 1 crore, 15 lakh members made on the last day
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों ने दिलाई सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के पहले चरण में ही सदस्यता का आकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा हुआ। बुधवार को महासदस्यता अभियान के दिन भाजपा ने 15 लाख सदस्य बनाए। इस दिन भाजपा के दिग्गजों ने सदस्यता को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने गली गली घूमकर सदस्य बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकसित भारत बनो के लिए भाजपा के सदस्य बनें। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पहली बार डिजिटल सदस्यता दिलाई। उन्होंने वीडियो कॉल कर पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एसडीओ राजेंद्र कुमार शर्मा को पार्टी का सदस्य बनाया। वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में अभी तक 1 करोड़ 14 हजार 429 सदस्य बन एग है। उन्होंने इसका श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया और उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन


विकसित भारत बनाने भाजपा के सदस्य बनें- सीएम 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया और पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए सदस्यों को जोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय और संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भर में बूथों पर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के बूथों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भाजपा का सदस्य बनें।" उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाकर पं. दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।
विज्ञापन


सीएम ने लोगों को दिलाई सदस्यता
प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-2 बूथ क्र. 53 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन पर्व में रिकॉर्ड बनाकर भाजपा कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय की कल्पनाएं साकार हो रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल ने अंत्योदय का विचार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 196 पर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सदस्यता में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मण्डल के बूथ क्र.-152 ग्राम पाठई में स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो कल्पनाएं देखी थीं वह साकार हो रही हैं। प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों को स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed