फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Now 16 Congress leaders will feel the pulse of the party workers, BJP has taken the good news of the

MP News: अब कांग्रेस के 16 नेता टटोलेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज, भाजपा ले चुकी असंतुष्ट की खैर खबर

Wed, 19 Apr 2023 10:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Apr 2023 10:49 PM IST
सार

भाजपा की राह पर कांग्रेस भी अब असंतुष्ट नेताओं के साथ ही जमीनी फीडबैक लेंगी। इसके लिए कांग्रेस ने 16 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
MP News: Now 16 Congress leaders will feel the pulse of the party workers, BJP has taken the good news of the
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। अब कांग्रेस भी भाजपा की तरह ही अपने 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप कर जिला स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को खत्म करने, समन्वय बनाने और जमीनी फीडबैक लेने की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया। ये नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तरह की अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

 
प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब 6 माह का समय बचा है। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सक्रिय कर चुनावी अभियान को तेज करना चाहती है। इससे पहले कांग्रेस जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, गुटबाजी को खत्म करना और संगठन के जमीनी स्तर तक का फीडबैक लेना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं को तीन-चार जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ये नेता जिलों में प्रवास करके कार्यकर्ताओं से बातचीत के आधार पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और वचन पत्र के लिए सुझाव आदि पर चर्चा करेंगे। संबंधित जिले के प्रभारी नेता जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बनाने का काम करेंगे। उनके बीच मनमुटाव को दूर करेंगे। आगामी चुनाव के लिए संभावित जिताऊ उम्मीदवारों का पैनल बनाकर जिले की रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेंगे। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने 16 नेताओं की संभावित सूची तैयार कर ली है, लेकिन इसे औपचारिक रूप से जारी नहीं किया है। कुछ नेताओं ने अपने प्रभार वाले जिलों में बदलाव का भी आग्रह किया है। इसलिए फाइनल सूची में फेरबदल संभव है।
विज्ञापन

 
भाजपा ने 14 नेताओं को भेजा था
बता दें, इससे पहले भाजपा ने 14 नेताओं को असंतुष्ट और नाराज कार्यकर्ताओं और जमीनी फीडबैक लेने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा संगठन को सौंप दी है। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाराजगी की बात सामने आई है। भाजपा ने अपने नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने का काम भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन 16 कांग्रेस नेताओं को इन जिलों की जिम्मेदारी
फूलसिंह बरैया- श्योपुर, मुरैना, भिंड 
अजय सिंह राहुल- ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी 
अरुण यादव- निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर 
जीतू पटवारी- सतना, पन्ना, दमोह,रायसेन 
सुरेश पचौरी- सिंगरौली, सीधी, रीवा, कटनी
गोविंद सिंह- अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर
तरुण भनोत- डिंडौरी,बालाघाट,सिवनी,मंडला,नरसिंहपुर
सज्जन सिंह वर्मा- छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम 
बाला बच्चन- बुरहानपुर, खंडवा, धार 
कांतिलाल भूरिया- बड़वानी, खरगोन 
मीनाक्षी नटराजन-आलीराजपुर, झाबुआ, आगर 
कमलेश्वर पटेल- नीमच, मंदसौर, रतलाम 
जयवर्धन सिंह- इंदौर और उज्जैन 
रामनिवास रावत- राजगढ़ और शाजापुर 
केपी सिंह- गुना, अशोकनगर, विदिशा 
लाखन सिंह यादव- सीहोर और देवास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed