फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Noorjahan mango available in Bhopal Mango Festival, price Rs 2200, only three trees left in Alirajpur

MP News: भोपाल आम महोत्सव में आया नूरजहां आम, कीमत 2200 रुपए, अलीराजपुर में बचे हैं सिर्फ तीन पेड़

Mon, 17 Jun 2024 07:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में नूरजहां आम के सिर्फ तीन ही पेड़ बचे हैं। इसका एक आम भोपाल आम महोत्सव में लाया गया है।  इस एक आम की कीमत 2200 रुपए है। हालांकि मेले में आने वाले लोग इसे खरीद नहीं सकते। इसकी तस्वीर ही ले सकते हैं।

विज्ञापन
MP News: Noorjahan mango available in Bhopal Mango Festival, price Rs 2200, only three trees left in Alirajpur
भोपाल आम महोत्सव में लाया गया नूरजहां आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार नूरजहां आम की खूब चर्चा हो रही है। इसका एक फल नाबार्ड की तरफ से आयोजित भोपाल आम महोत्सव में लाया गया है। हालांकि यह ब्रिकी के लिए नहीं है। दरअसल अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में नूरजहां आम के सिर्फ तीन ही पेड़ बचे हैं। इन पर इस बार 30 आम आए थे, लेकिन बारिश और हवा-धुंध की वजह से सिर्फ 15 ही फल बचे। इसमें से एक फल भोपाल आम महोत्सव में लाया गया है। बाकी के फल अभी कच्चे हैं और पेड़ पर लगे हैं। भोपाल आम महोत्सव में लाया गया आम सवा किलो का है। इस एक आम की कीमत 2200 रुपए है। हालांकि मेले में आने वाले लोग इसे खरीद नहीं सकते। इसकी तस्वीर ही ले सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन हो जाते हैं बुक
अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा में इस आम के पेड़ सालों पुराने हैं। इसके अब तीन ही पेड़ बचे हैं। शौकीन लोग इस आम की बुकिंग पहले ही कर लेते हैं। इसकी बढ़ती मांग और कम उत्पादन की वजह से इसकी कीमत ज्यादा है। हालांकि आम के साइज और वजन के आधार पर इसकी कीमत तय होती है।
विज्ञापन


साढ़े चार किलो अधिकतम वजन
नूरजहां आम का वजन उसके साइज के अनुसार अलग-अलग होता है। यह सवा किलो से साढ़े चार किलो तक अधिकतम होता है। अभी आम महोत्सव में लाया गया आम सवा किलो वजन का है। इस आम में जनवरी में बौर आने लगते हैं और जून में आम पक जाते हैं। पिछले साल साढ़े तीन किलो का आम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ की संख्या बढ़ाने किए जा रहे प्रयास
अलीराजपुर का कृषि विज्ञान केंद्र नूरजहां आम के पेड़ों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। अभी कुछ छोटे पेड़ लगाए गए हैं। नूरजहां आम के पेड़ की प्रजाति को बचाने के लिए हर कोशिश की जा रही है। इसके पांच साल में दो से ज्यादा पेड़ बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।


सुंदरजा आम की सबसे ज्यादा डिमांड
आम महोत्सव में अलग-अलग प्रजाति के आम ब्रिकी के लिए आए हैं। इसमें छिंदवाड़ा का राजापुरी (150 रुपये प्रतिकिलो), बालाघाट और सतना का आम्रपाली (150 रुपये प्रतिकिलो), अलीराजपुर-झाबुआ का केसर (100 से 150 रुपये प्रतिकिलो), रीवा का सुंदरजा आम है। सुंदरजा आम को जीआई टैग मिला है। इस आम की डिमांड सबसे ज्यादा है। यह 300 से 350 रुपए किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed