फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New Year gift to 82 IAS officers, Kothari and Narhari of 2001 batch got promoted and became Principal

MP News: आईएएस अफसरों को नए साल का तोहफा, 2001 बैच के कोठारी और नरहरि पदोन्नत होकर बने प्रमुख सचिव

Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को प्रमोशन किया है। इन सभी को नए साल से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।  

विज्ञापन
MP News: New Year gift to 82 IAS officers, Kothari and Narhari of 2001 batch got promoted and became Principal
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने नए साल के आगमन के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का प्रमोशन किया है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद लिया गया। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। प्रदेश के 82 आईएएस अधिकारियों को नए साल में बढ़े हुए वेतनमान का लाभ मिलेगा। सरकार ने अलग-अलग बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया है। इसमें 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत माेहन कोठारी और पी. नरहरि को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2009 बैच के 16 अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति किया गया। वहीं, 2011 बैच के 29 अधिकारियों को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, 26 उप सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड मंजूर किया गया है।  
विज्ञापन


यह हुए सचिव पद पर पदोन्नत 
अपर सचिव प्रियंका दास (एमएसएमई विभाग) को सचिव एमएसएमई, अविनाश लवानिया अपर सचिव मुख्यमंत्री और एमडी एमपीआरडीसी, सूफिया फारूकी वली ओएसडी सह आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग को आयुक्त महिला और बाल विकास विभाग, अभिषेक सिंह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को ओएसडी सह सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, धनराजू एस ओएसडी सह आयुक्त वाणिज्यिक कर को आयुक्त वाणिज्यिक कर तथा सह वाणिज्यिक कर विभाग, इलैया राजा टी अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा एमडी पर्यटन विकास निगम को सचिव मुख्यमंत्री और एमडी पर्यटन विकास निगम, प्रीति मैथिल अपर सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण को सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण तथा अजय गुप्ता संचालक किसान कल्याण और कृषि विकास समेत अन्य को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed