{"_id":"64478dbcba1251e61f0804f5","slug":"mp-news-narottam-said-digvijay-is-neither-anyone-s-brother-nor-his-life-he-is-worried-about-the-cost-of-fl-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरोत्तम बोले- दिग्विजय ना किसी के भाई ना ही जान, वो तो पड़ोसी मुल्क के आटा महंगा होने से परेशान हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरोत्तम बोले- दिग्विजय ना किसी के भाई ना ही जान, वो तो पड़ोसी मुल्क के आटा महंगा होने से परेशान हैं
Tue, 25 Apr 2023 01:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:52 PM IST
सार
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इनकी मनोस्थिति जो पाकिस्तान में त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है उसे समझ में आती है यह कितने ज्यादा पीड़ित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्राऔर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ही वर्ग के लोगों को पत्थरबाजी में पकड़ने के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ना किसी के भाई ना ही जान, वो तो पड़ोसी मुल्क मे आटा महंगा होने से हैं परेशान।
विज्ञापन
गृहमंत्री मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी एक ही वर्ग के लोगों को पत्थरबाज बता रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं। पुलिस है, कानून है, संविधान है, आप सब पर ही सवाल उठाए दे रहे हो। एक वर्ग विशेष पर नजर इनायत करने के लिए आप सब यह बोलते रहते हैं यह हमारी समझ में आता है। मिश्रा ने कहा कि इनकी मनोस्थिति जो पाकिस्तान में त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है उससे समझ में आती है। ये उससे कितने ज्यादा पीड़ित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने यह कहा था
बता दें, यूपी में ईद की नमाज के दौरान पथराव पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था कि यदि आप देखें तो रामनवमी के जुलूस पर सभी प्रदेशों में घटना एक प्रकार की ही थी। जुलूस पर पत्थर फेंका गया और पत्थरबाजी शुरू। दंगा भड़क गया। यह पत्थरबाजी कौन करता है? पता नहीं, लेकिन पकड़े जाते हैं एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे।
विज्ञापन
