{"_id":"68c03ce776518ce916097026","slug":"mp-news-namo-yuva-run-will-be-organized-in-8-cities-youth-will-get-the-message-of-drug-free-india-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ‘नमो युवा रन’ 8 शहरों में आयोजित होगी, वैभव पवार बोले- युवाओं को मिलेगा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ‘नमो युवा रन’ 8 शहरों में आयोजित होगी, वैभव पवार बोले- युवाओं को मिलेगा ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश
Tue, 09 Sep 2025 08:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के आठ शहरों में ‘‘नमो युवा रन’’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ फिटनेस और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर रही है। यह 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में ‘नमो युवा रन’’ प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की की जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘नमो युवा रन’’ एक मैराथन नहीं, बल्कि सशक्त युवा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य युवाओं में ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश फैलाना है। नई दिल्ली में ‘‘नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’’ अभियान का शुभारंभ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में किया गया है। यह अभियान भारत के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। आज इस अभियान का लोगां, मैस्कॉट और टी-शर्ट भी जारी किया गया, जो सेवा, फिटनेस और नशा मुक्त भारत की भावना को दर्शाते हैं। देश भर में अब ‘नमो युवा रन www.namoyuvarun.com वेबसाइट के माध्यम से युवाओं का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू
‘‘नमो युवा रन’’ में 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे
पंवार ने कहा कि 21 सितंबर को पूरे देश में 100 समांतर ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया जायेगा, जिनमें प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम 10 हजार युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। ‘नमो युवा रन’ के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवा मोर्चा भारत के सबसे बड़े युवा प्रेरित फिटनेस और सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: फर्जी मुख्तारनामा के आधार पर जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, EOW की जांच में उजागर हुआ करोड़ों का घोटाला
भोपाल समेत इन 8 स्थानों पर अयोजित होगी
प्रदेश के 8 स्थानों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, रतलाम, सागर और उज्जैन में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन होगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के सपने से जुड़ी हुई है, जिसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- MP IAS Transfer: 14 आईएएस के तबादलों में दिखी सीएम की पसंद, प्रभार और गृह जिलों में विश्वस्तों को सौंपी कमान
मोर्चा सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा
पवार ने कहा कि फिटनेस एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। हर युवा भारतीय को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हम मिलकर एक ऐसा भविष्य बना सकें, जहां व्यक्तिगत भलाई से राष्ट्रीय प्रगति संभव हो। उन्होंने कहा कि ‘नमो युवा रन’ महज एक मैराथन नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त युवा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संस्कार युवाओं में भरना है। इसके अलावा युवा मोर्चा रक्तदान शिविर सहित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा।