{"_id":"68bf22e10c8d903765094921","slug":"mp-ias-transfer-cm-s-choice-seen-in-the-transfer-of-14-ias-charge-and-command-handed-over-to-trusted-people-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP IAS Transfer: 14 आईएएस के तबादलों में दिखी सीएम की पसंद, प्रभार और गृह जिलों में विश्वस्तों को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP IAS Transfer: 14 आईएएस के तबादलों में दिखी सीएम की पसंद, प्रभार और गृह जिलों में विश्वस्तों को सौंपी कमान
Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले गए हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभागायुक्त और जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। इस सूची में मुख्यमंत्री की पसंद के अधिकारियों को इंदौर में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े और दीपक कुमार सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी, आगर मालवा पांच जिलो के कलेक्टर बदले हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन आयुक्त और जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त बने हैं। वहीं, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। इस सूची में मुख्यमंत्री की पंसद दिखी हैं। मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले और गृह जिले में विश्वस्त अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर
सीएम की पसंद से इंदौर में अधिकारियों की पोस्टिंग
जनसंपर्क आयुक्त व सीएम के विश्वस्त अधिकारियों में शामिल सुदाम पंढरीनाथ खाडे को इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। सीएम और इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अपनी पसंद के अधिकारियों की पदस्थापना की है। खाडे के अलावा इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को शहर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम का आयुक्त व मेट्रो रेल कंपनी का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी सीएम की पसंद के अधिकारियों में शामिल हैं। इंदौर के मौजूदा कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का नया संभागायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। जबलपुर के मौजूदा कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त जनसंपर्क तथा माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सक्सेना उज्जैन के हैं। जब सीएम ने पहले प्रशासनिक सर्जरी की थी तब उन्हें जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया था। ये सरल, सहज होने के साथ ही नवाचार को प्राथमिकता देते हैं। इन्होंने जबलपुर में निजी स्कूलों पर नकेल कसी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में PWD चीफ इंजीनियर के घर सत्यनारायण कथा का अनोखा आमंत्रण, सरकारी नोटशीट जारी कर बुलाया
डॉ. झाड़े इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ बने
डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का नया सीईओ बनाया गया है। ये वर्तमान में नगरीय विकास विभाग के अपर आयुक्त हैं। आईडीए के मौजूदा सीईओ आरपी अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इंदौर के मौजूदा संभागायुक्त दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। ये लंबे समय से नई पदस्थापना की तलाश में थे।
ये भी पढ़ें- MP: मोदी 17 सितंबर को जन्मदिन पर देंगे धार के पीएम मित्रा पार्क की सौगात, 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
2016 बैच के अधिकारी कलेक्टर बनाए गए
2016 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है। इनमें मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यालय में उपसचिव के पद पर कार्यरत आशीष तिवारी को कटनी का, उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ जैती सिंह को कलेक्टर बड़वानी, जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया है, वहीं लंबे समय से छुट्टी पर चल रही बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को मप्र शासन में उपसचिव पदस्थ किया है।
ये भी पढ़ें- MP News: गौ-शालाएं स्वावलंबी बनाना जरूरी, सीएम बोले-प्रदेश में देसी नस्ल के गोपालन को प्रोत्साहित किया जाए
राघवेंद्र सिंह जबलपुर कलेक्टर
2013 बैच के आईएएस आगर मालवा के वर्तमान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी सरकार दुष्कर्म के आरोपी को 25 लाख मुआवजा, कोर्ट बोला- सजा पूरी होने पर रिहा क्यों नहीं किया