फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Namami Gange' campaign in the state from today, CM will start by offering prayers at the origin of B

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीएम ने पौधरोपण कर की शुरुआत, मंत्री पटेल बोले-चलाया जाएगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

Wed, 05 Jun 2024 04:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Jun 2024 04:19 PM IST
सार


पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन
MP News: 'Namami Gange' campaign in the state from today, CM will start by offering prayers at the origin of B
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन जिले में झिरी बहेड़ा स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल का पूजन अर्चन किया और बरगद का पौधा लगा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संवर्धन और संरक्षण है। आम जन से मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। प्रदेश में 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन


जल सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का मूल भाव है कि विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक हमारी जल रचनाओं कुओं, तालाबों, बावड़ियों, नदियां पर अलग अलग कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने उप्र के साथ केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान शुरू किया है।  यह 45 हजार करोड का बडा प्रोजेक्ट है। मोदी जी की सरकार की ही देन है कि इसके बाद दूसरा प्रोजेक्ट राजस्थान के साथ पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी जोडाे का प्राजेक्ट है, जिसमें पैंतीस हजार करोड का हमारा और पैतीस हजार करोड का  काम राजस्थान सरकार का होगा। उन्होंने कहा कि यह बडे प्राेजेक्ट्स तो होंगे, लेकिन अभी जल सम्मेलन जैसे कार्य किए जाएंगे। हम जल राशि के प्रति गंगा जी के नाम को स्मरण करके काम करेंगे।। पौध रोपण से लेकर अन्य कार्यक्रम होंगे। गंगा दशमी तक गर्मी और वर्षा का पूर्व काल होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस कार्यक्रमों के माध्यम से जन जाग्रति होगी, पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन


सघन वृक्षारोपण अभियान चलेगा 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल और उनके स्त्रोतों के संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए विशेष प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ग्रामीण विकास विभाग अपनी सक्रिय भूमिका अदा करेगा। मंत्री ने कहा कि “मेरा संकल्प है कि नदियों के उद्गम स्थल पर जल स्त्रोतों के संरक्षण और उन्हें अनुकूल बनाने के सघन वृक्षारोपण किया जायेगा। जिसके लिए मैं स्वयं पेड़ों का चयन कर रहा हूं।” इस अभियान की शुरुआत पांच जून को भोपाल के निकट बेतवा नदी के उद्गम झिरी बेहड़ा से की जा रही है। जन जागृति के माध्यम से इस वृक्षारोपण अभियान को व्यापक रूप दिया जायेगा। साथ ही स्वच्छता एवं अन्य जल संरक्षण गतिविधियां संचालित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि 6 जून को नरसिंहपुर जिले में सींगरी नदी पर जल अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल  स्रोतों के संरक्षण के लिए चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हो रहे “जल संरक्षण-संवर्धन” के विशेष अभियान “जल गंगा संवर्धन अभियान” में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। प्रदेश में 16 जून गंगा दशमी तक जल और उनके स्रोतों के संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए विशेष प्रयास करने की दिशा में अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed