फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Muslim Woman Traps Hindu Man with Death Threat Marries Him Despite Being Mother of Three

MP: मुस्लिम युवती ने हिंदू को फंसाया, मरने की धमकी देकर की शादी, निकली तीन बच्चों की मां; हैरान कर देगा मामला

Wed, 21 May 2025 11:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 21 May 2025 11:42 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, युवक ने एक युवती पर धर्म छिपाकर जबरन शादी करने और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
MP News Muslim Woman Traps Hindu Man with Death Threat Marries Him Despite Being Mother of Three
पुलिस कर रही मामले की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन एक हिंदू युवक ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया और दुष्कर्म के बाद उस पर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव बनाया। लेकिन, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से सामने आए ताजा मामले में स्थिति अलग है। इसमें हिंदू युवक पीड़ित है और एक मुस्लिम महिला आरोपी है, जिसकी पूर्व में शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

 

 

बता दें, अभी तक लव जिहाद के मामलों में अधिकांश आरोपी मुस्लिम समुदाय के होते थे। इनमें पीड़ित युवती या महिला हिंदू होती थी। लेकिन, हाल ही में सामने आए उक्त दोनों मामलों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित हिंदू युवक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है, जांच के बाद केस दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित शेखर सिलावट मूलतः मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। वह चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अशोका गार्डन पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में शेखर ने बताया कि उसी की कॉलोनी में ही रहने वाली श्रेया नाम की युवती से उसकी पहचान फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद मुलाकात होने पर उसने (श्रेया) बताया कि वह अकेली रहकर पढ़ाई करती है। इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे। इसी बीच 2022 से श्रेया ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन मैं तैयार नहीं था। कुछ दिन पहले उसने मुझे फिर धमकी दी कि अगर, तुम मुझसे शादी नहीं करोगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। सुसाइड नोट में तुम्हारा नाम लिखकर जाऊंगी, जिसके बाद पुलिस तुम्हें जेल में डाल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला श्रेया मुस्लिम है, उसके बच्चे भी हैं
शेखर ने शिकायत में कहा कि धमकियों के बीच श्रेया ने छह मई को मिलने बुलाया। उससे मिलने पहुंचा तो उसने कहा कि अभी मंदिर में चलकर शादी कर लेते हैं, बाद में परिवार वालों को शादी के लिए मना लेंगे, फिर धूमधाम से शादी करेंगे। इसके बाद हमने आर्य समाज मंदिर में शादी की और अपने-अपने घर चले गए। इस बीच पता चला कि जिससे मैंने शादी की है वह श्रेया है ही नहीं, वह इस नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी चला रही है। वह मुस्लिम है और उसका असली नाम निलोफर है। इतना ही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

 

बच्चों को पिता का नाम देने किया अपहरण
पीड़ित शेखर ने बताया कि श्रेया उर्फ निलोफर की असलियत पता चलने पर मैंने उससे बात की तो वह मुस्लिम धर्म अपनाने और उसके तीनों बच्चों को पिता का नाम देने का दबाव बनाने लगी। ऐसा नहीं करने पर वह 18-19 मई की दरमियानी रात आठ-दस गुंडों के साथ उसके घर पहुंची और शेखर और उसके भाई का अपहरण कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद भानपुर ब्रिज के नीचे लाकर उसके साथ मारपीट की और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। शेखर ने पुलिस को बताया कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और थाने पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित के अनुसार, श्रेया के साथ आए बदमाशों ने उसे धमकाया कि मुस्लिम धर्म अपनाकर श्रेया से निकाह करो, नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे।

 

मामले की जांच की जा रही
वक शेखर ने एक युवती के खिलाफ जबरन शादी करने और अब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- हेमंत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, अशोका गार्डन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed