फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MPs raised slogans of Narendra Modi Zindabad in MP Bhawan, 400 leaders will attend the oath ceremony.

MP News: मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रदेश के सांसदों ने मनाई खुशी, सीएम भी रहे मौजूद

Fri, 07 Jun 2024 01:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Jun 2024 01:46 PM IST
सार

एनडीए के सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। इस पर दिल्ली में मध्य प्रदेश के निर्वाचित सांसदों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
MP News: MPs raised slogans of Narendra Modi Zindabad in MP Bhawan, 400 leaders will attend the oath ceremony.
दिल्ली में सीएम के साथ प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। इस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों ने मध्य प्रदेश भवन में पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। मिठाईयां भी बांटी गईं। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 293 सीटें मिलीं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 18वीं लोकसभा में प्रदेश के नवनिर्वाचित सदस्यों से सौजन्य भेंट की। मेरे लिए यह संतोष के साथ आनंद का विषय है कि नरेंद्र मोदी जी को पुन: एक बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश ने भी 29 कमलों की माला भेंट की है। बता दें, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नौ जून को शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीती हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश से 400 नेता शपथ में होंगे शामिल 
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ की तारीख तय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का बुलावा भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश से 400 नेता मोदी की शपथ के साक्षी बनेंगे। सभी मंत्री, विधायकों, पूर्व सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को बुलावा आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed