फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Sports Festival inaugurated in Katni, VD Sharma said – this is a platform for future talents.

MP News: कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, वीडी शर्मा बोले- यह भविष्य की प्रतिभाओं का मंच हैं

Tue, 25 Nov 2025 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Nov 2025 09:56 PM IST
सार

कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा मौजूद थे। इस आयोजन में लगभग 75 हजार खिलाड़ी और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

 

विज्ञापन
MP News: MP Sports Festival inaugurated in Katni, VD Sharma said – this is a platform for future talents.
भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल मैदान रविवार को सांसद खेल महोत्सव का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट युवा – विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव और ओलंपियन पद्मश्री सत्येंद्र लोहिया भी मौजूद थे। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि कटनी में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत ऐतिहासिक है। यह आयोजन उन पारंपरिक खेलों के विकास में मील का पत्थर बनेगा, जिनमें गांव-शहर में अपार प्रतिभाएं छिपी हैं। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी क्रांति गौड़ का उदाहरण देकर खेलों के बढ़ते महत्व पर खुशी जताई। सांसद के प्रयासों से लगभग 75 हजार खिलाड़ी और सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी इस आयोजन का हिस्सा बने हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि इस मंच से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और भविष्य में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: रंगदारी से लेकर इंस्टा धमकी तक, एक्शन में आई पुलिस, जुलूस निकालकर की बदमाशों की अकड़ ढीली!
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले- खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी
मुख्य अतिथि डॉ. एल. मुरुगन ने महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। इस महोत्सव के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवाओं को उनकी प्रतिभा पहचानने, उन्हें प्रशिक्षित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 1 दिसंबर को प्रदेशभर में मनाई जाएगी गीता जयंती, तीन लाख गीता-प्रेमी करेंगे सामूहिक पाठ


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने भी किया समर्थन
केदार जाधव ने कहा कि छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मंच देने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से सांसद वी.डी. शर्मा की युवा सशक्तिकरण में भूमिका की प्रशंसा की। 

ये भी पढ़ें- MP News:  मुख्यमंत्री 8 और 9 दिसंबर को करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अंतिम दिन खजुराहो में होगी कैबिनेट बैठक

एक माह चलेगा महोत्सव
एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव के सेमीफाइनल खजुराहो में तथा समापन पन्ना में होगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अतिथियों ने महिला कबड्डी मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इसके बाद कुश्ती एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया।

ये भी पढ़ें-  MP News: नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष को अब सीधे जनता ही चुनेगी, मोहन कैबिनेट की मंजूरी

रस्साखींच में जनप्रतिनिधियों ने दिखाया दम
रस्साखींच प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रस्सा खींचकर किया गया। जनप्रतिनिधियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम में कटनी की प्रतिष्ठित खेल प्रतिभाओं, वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं महोत्सव में विशेष भूमिका निभाने वाले सहयोगियों का सम्मान किया गया।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed