फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Sadhvi accuses Akasa Airlines manager of causing harm, complains to Scindia

MP News: साध्वी प्रज्ञा का आरोप- आकासा एयरलाइंस के मैनेजर ने हानि पहुंचाई, सिंधिया से कार्रवाई की गुहार

Fri, 16 Feb 2024 12:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Feb 2024 12:58 PM IST
सार

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनजर और उनके साथियों पर दिल्ली में उन्हें हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस पर उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत की है।

विज्ञापन
MP News: MP Sadhvi accuses Akasa Airlines manager of causing harm, complains to Scindia
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एयरलाइन से फिर विवाद हो गया है। अब की बार उनके निशाने पर आकासा एयरलाइंस आ गई है। उन्होंने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर यह लिखकर आरोप लगाया कि आकासा एयर के ड्यूटी मैनेजर इमरान और उनके साथियों ने हानि पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी शिकायत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की और उम्मीद जताई कि एक्शन ली जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भोपाल सांसद गुरुवार देर रात आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या QP1120 में बैठकर मुंबई से दिल्ली आई। इस दौरान ही उनके साथ कुछ हुआ है, जो उन्होंने अपनी आपत्ति सोशल मीडिया पर व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, मुंबई से दिल्ली आकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं कि आप कार्यवाही अवश्य करेंगे। जय श्री राम।" हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इमरान और उसके साथियों ने किस तरह हानि पहुंचाई है, जिस पर सिंधिया से कार्यवाही की उम्मीद की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आकासा एयरलाइंस ने भी दी प्रतिक्रिया

हालांकि, सांसद के पोस्ट को आकासा एयरलाइंस ने गंभीरता से लिया। एयरलाइंस की तरफ से कहा गया कि "हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित है। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन लिया जाएगा।" एक यूजर ने सांसद के पोस्ट को रीपोस्ट किया। इस पर एयरलाइन ने लिखा कि हमारी टीम इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हम कस्टमर से संपर्क करेंगे। 

2019 में भी हुआ था विवाद
इससे पहले 23 नवंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थी। सीट को लेकर साध्वी की क्रू मेंबर से बहस हुई थी। फिर धरने पर बैठ गई थी। यात्रियों ने विमान में साध्वी के बर्ताव की निंदा की थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था। एक यात्री ने तो भोपाल सांसद से कह दिया था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं।  


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed