फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP PHE suffers a setback of Rs 2800 crore, tender rates increased by 265 percent in Minister Sampatiy

MP News: एमपी पीएचई को 2800 करोड़ का झटका, मंत्री संपतिया उईके के जिले में टेंडर की दर 265 फीसदी बढ़ाई

Sat, 12 Jul 2025 07:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Jul 2025 07:43 AM IST
सार

जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग के अधिकारियों ने सरकार को 2800 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम में तय टेंडर के दरों में मनमानी बढ़ोतरी की गई। खास बात तो यह है कि विभाग की मंत्री संपतिया उईके के जिले में टेंडर की दर 265 प्रतिशत तक बढ़ाई गई। 

विज्ञापन
MP News: MP PHE suffers a setback of Rs 2800 crore, tender rates increased by 265 percent in Minister Sampatiy
मंत्री संपतिया उइके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ रुपये के कमीशन लेने के आरोपों के बाद अब एक नया खुलासा हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों में टेंडर की दरों में मनमानी बढ़ोतरी की। इससे सरकार को 2800 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया। इन इंजीनियरों ने सर्वे में छूटे हुए घरों में पानी पहुंचाने के नाम पर टेंडर की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बदलकर उसकी लागत 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। यह खेल विभाग के उच्च अधिकारियों और इंजीनियरों के आपसी तालमेल से हुआ था, इसलिए इसकी भनक किसी को नहीं लगी। 
विज्ञापन


141 इंजीनियरों को नोटिस
इस मामले का खुलासा होने के बाद 141 इंजीनियरों को नोटिस जारी किया गया है। गांवों में जल जीवन मिशन के तहत सर्वे नहीं होने की शिकायत जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से पीएचई के प्रमुख सचिव पी. नरहरि तक शिकायत पहुंची थी। 
विज्ञापन


आठ लाख घरों का नहीं हुआ सर्वे
इसके बाद पी. नरहरि ने गांवों का सर्वे कर जमीनी हालात जाने तो पता चला कि प्रदेश के 8 लाख घरों का सर्वे ही नहीं हुआ है। जांच के बाद आईएएस पी. नरहरि ने रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन को सौंपी और मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के गृह जिले में बड़ी धांधली
मंत्री संपतिया उईके के गृह जिले मंडला में टेंडर की दर 117 प्रतिशत तक बढ़ गई। वहीं, उनके प्रभार वाले जिले सिंगरौली में यह बढ़ोतरी 265 प्रतिशत तक पहुंच गई। बता दें, इस मामले में पीएमओ को शिकायत मिली थी, जिस पर उन्होंने राज्य सरकार को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। इस पर पीएचई विभाग के प्रमुख अभियंता संजय अंधवान ने सभी मुख्य अभियंताओं और जल निगम के परियोजना निदेशकों से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। 


मंत्री ने खुद को बेदाग बताया
हालांकि, इस मामले के मीडिया में आने के बाद हंगामा मच गया था। मंत्री ने मामले में खुद को बेदाग बताया था। साथ ही सरकार ने भी मंत्री को बचाव किया था। अब जिलों में टेंडर की संशोधित दरों की सूची बाहर आने के बाद फिर मामला गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed